सिर्फ 7,000 रुपये की EMI पर घर ला सकते हैं Tata की यह शानदार कार, माइलेज भी है दमदार

Written By: Rishabh Kumar Updated by: Rishabh Kumar
Updated Date:June 16, 2026 4:47 PM IST

Tata Tiago Smart Variant: टाटा की सबसे सस्ती कार टियागो का सबसे सस्ती स्मार्ट वेरीएंट शो रूम में ब्रिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है. इस स्टोरी में हम आपको इसके फीचर्स और EMI ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं.

Tata Tiago Smart Variant: टाटा की सबसे सस्ती कार Tiago का फेसलिफ्टेड वेरिएंट हाल ही में कंपनी ने लॉन्च किया है. नई Tiago के सबसे सस्ते Smart वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये रखी गई है. टाटा की यह कार अब शोरूम्स पर उपलब्ध हो चुकी है. Smart वेरिएंट को पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों के साथ बाजार में उतारा गया है. आइए जानते हैं कि इस किफायती कार में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं और सेफ्टी के मामले में यह कितनी बेहतर है.

Advertising
Advertising

पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन में उपलब्ध

Tiago के Smart वेरिएंट को पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है. इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है. यह पेट्रोल मोड में 85 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं, CNG मोड में यह 74 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके अलावा, इसके ऊंचे वेरिएंट्स में MMT (मल्टी-मोड मैनुअल ट्रांसमिशन) का विकल्प भी मिलता है.

बेस वेरिएंट में मिले कई नए डिजाइन अपडेट

टाटा Tiago का बेस वेरिएंट नए ब्लैक ग्रिल, रीडिजाइन्ड फ्रंट और रियर बंपर, 14-इंच स्टील व्हील्स, ब्लैक डोर हैंडल्स, ब्लैक ORVMs, LED टेललैंप्स, इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और टेलगेट पर Tiago बैजिंग के साथ आता है. इसके केबिन में नया फ्री-स्टैंडिंग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट सीट्स के लिए अंडर-थाई सपोर्ट और नया इंटीरियर लेआउट दिया गया है.

एयरबैग्स के साथ सेफ्टी पर खास फोकस

Tata Tiago के इस वेरिएंट में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स और टिल्ट-अडजस्टेबल स्टीयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. नई Tiago कुल 6 वेरिएंट्स और 6 कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है.

कौन खरीद सकता है यह कार?

Tata Tiago Smart वेरिएंट उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो पहली बार कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं. कम बजट वाले युवा प्रोफेशनल्स, कॉलेज से निकलकर नौकरी शुरू करने वाले लोग और छोटी फैमिली के लिए यह कार एक प्रैक्टिकल चॉइस बन सकती है.

50000 के डाउन पेमेंट पर कितनी बनेगी EMI?

अगर आप Tata Tiago Smart वेरिएंट के लिए ₹50,000 का डाउन पेमेंट करके ₹4.19 लाख का लोन 7 साल (84 महीने) के लिए 9 फीसदी सालाना ब्याज दर पर लेते हैं, तो आपकी मासिक EMI लगभग ₹6,741 बनेगी, जिसमें आपको 7 सालों में कुल ₹1,47,271 का ब्याज चुकाना होगा और लोन की समाप्ति तक आपकी टोटल पेमेंट (लोन + ब्याज) ₹5,66,271 हो जाएगी. हालांकि, EMI की सटीक डाउन पेमेंट, ब्याज दर और बैंक या फाइनेंस कंपनी की शर्तों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें