By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Tata HBX Interior: Tata की माइक्रो-SUV अंदर से होगी कुछ ऐसी, लीक तस्वीरों से हुआ खुलासा
Tata HBX की टेस्टिंग के दौरान की तस्वीरें लीक हुई हैं, जिनमें पहली बार इस माइक्रो-एसयूवी के इंटीरियर की झलक दिखी है.
Tata HBX Interior: टाटा मोटर्स की माइक्रो-एसयूवी Tata HBX अगले साल इंडियन मार्केट में लॉन्च होने वाली बहुप्रतीक्षित कारों में से एक है. कंपनी लंबे समय से इसकी टेस्टिंग कर रही है. एक बार फिर Tata HBX की टेस्टिंग के दौरान की तस्वीरें लीक हुई हैं, जिनमें पहली बार इस माइक्रो-एसयूवी के इंटीरियर की झलक दिखी है. लीक तस्वीरों से Tata HBX के कैबिन की कई खास डीटेल सामने आई हैं.
टेस्टिंग के दौरान दिखी Tata HBX प्रॉडक्शन-रेडी (फाइनल मॉडल) मैनुअल वेरियंट है. इसमें सेंटर कंसोल पर फ्लोटिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 3-स्पोक फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग वील दिए गए हैं, जो कॉन्सेप्ट मॉडल की तरह हैं. एसी वेंट्स टचस्क्रीन डिस्प्ले के ठीक नीचे हैं. लीक तस्वीर में इस छोटी एसयूवी में ब्लैक फैब्रिक सीट है. हालांकि, हायर वेरियंट्स में लेदर अपहोल्स्ट्री मिलने की उम्मीद है.

फोटो क्रेडिट @ www.team-bhp.com
टाटा मोटर्स ने Tata HBX के कॉन्सेप्ट को इस साल फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो में पेश किया था. इसका फाइनल मॉडल काफी हद तक कॉन्सेप्ट मॉडल की तरह ही होगा. हाल की लीक तस्वीरों से साफ हुआ कि इसका फ्रंट लुक काफी हद तक टाटा हैरियर की तरह होगा.
Tata की माइक्रो-एसयूवी के फ्रंट में ‘ह्यूमनिटी लाइन’ ग्रिल, ग्रिल के सेंटर में टाटा का लोगो, एलईडी डीआरएल के साथ स्प्लिट हैलोजन हेडलैम्प, रेडिएटर ग्रिल और ड्यूल-टोन बंपर हैं. एयर डैम को बंपर के नीचे और आउट साइड रियर व्यू मिरर्स को ए-पिलर पर दिया गया है. वील आर्च पर प्लास्टिक क्लैडिंग है. टॉप वेरियंट्स में ड्यूल-टोन अलॉय वील्ज मिलेंगे.
मिल सकते हैं इंजन के दो विकल्प
Tata HBX कंपनी के ALFA प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिस पर टाटा की प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रॉज बनाई गई है. इसमें दो इंजन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है. इनमें एक टियागो और टिगोर में मिलने वाला 1.2-लीटर नेचुरली ऐस्परेटेड पेट्रोल इंजन और दूसरा 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन हो सकता है.
Timero नाम से आ सकती है यह छोटी एसयूवी
Tata HBX को अलग नाम से बाजार में उतारा जाएगा. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसे Tata Timero नाम से लॉन्च किया जा सकता है. मार्केट में इसकी टक्कर Mahindra KUV100, मारुति इग्निस और मारुति एस-प्रेसो जैसी कारों से होगी. इसकी शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
