इलेक्ट्रिक व्हीकल में टाटा ने मारी एक और बाजी, एक दिन में डिलीवर कर दिए 712 Nexon और Tigor EV

इलेक्ट्रिक व्हीकल के मामले में भारत में इस समय टाटा मोटर्स (Tata Motors) का जलवा कायम है. शनिवार को टाटा ने एलान किया कि उसने भारत में चार पहिया ओईएम (OEM) द्वारा आयोजित सबसे बड़े ईवी डिलीवरी कार्यक्रम में उसने ग्राहकों को 712 इलेक्ट्रिक वाहन दिए हैं...

Published date india.com Published: April 3, 2022 12:14 PM IST
इलेक्ट्रिक व्हीकल में टाटा ने मारी एक और बाजी, एक दिन में डिलीवर कर दिए 712 Nexon और Tigor EV
फोटो क्रेडिट: twitter/Tatamotorsev

इलेक्ट्रिक व्हीकल के मामले में भारत में इस समय टाटा मोटर्स (Tata Motors) का जलवा कायम है. शनिवार को टाटा ने एलान किया कि उसने भारत में चार पहिया ओईएम (OEM) द्वारा आयोजित सबसे बड़े ईवी डिलीवरी कार्यक्रम में उसने ग्राहकों को 712 इलेक्ट्रिक वाहन दिए हैं. डिलीवर की गई 712 कारों में से 564 Nexon EV और 148 Tigor EV थे. ये कारें महाराष्ट्र और गोवा में ग्राहकों को डिलीवर की गईं.

टाटा मोटर्स का दावा है कि आज की तारीख में भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में उसकी 87 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी है और Nexon EV इसकी अब तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है जिसने टाटा को EV स्पेस में सेगमेंट लीडर बनने में मदद की है.

नेक्सन ईवी एक बार फुल चार्ज पर 312 किमी की ARAI प्रमाणित रेंज के साथ आती है. कार में एक पावरफुल 129 PS स्थायी-चुंबक एसी मोटर दी गई है जो एक 30.2 kWh लिथियम-आयन बैटरी के साथ आती है.

वाहन निर्माता का कहना है कि इसकी वाटरप्रूफ बैटरी पैक IP67 स्टैंडर्ड पर आधारित है. अन्य फीचर्स की बात करें तो कार 35 मोबाइल एप आधारित कनेक्टेड फीचर्स के साथ आती है, जिसमें रिमोट कमांड, व्हीकल ट्रैकिंग से लेकर ड्राइविंग बिहेवियर एनालिटिक्स, नेविगेशन और रिमोट डायग्नोस्टिक्स शामिल हैं.

टाटा ने महाराष्ट्र और गोवा के ग्राहकों को एक दिन में 712 इलेक्ट्रिक वाहन देने के मौके को भारत में एक चार पहिया निर्माता द्वारा हासिल किया गया एक मील का पत्थर बताया है और इस उपलब्धि पर टाटा काफी उत्साहित है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.