हुंडई और सुजुकी के बाद अब Tata भी बढ़ाने जा रही कारों की कीमत, अभी 9 लाख के बजट में मिलते हैं ये मॉडल

Written By: Anjali Karmakar Updated by: Anjali Karmakar
Updated Date:February 8, 2026 8:41 PM IST

टाटा मोटर्स की बजट कारों में मुख्य रूप से Tata Tiago, Tigor और Punch शामिल हैं. इनकी शुरुआती कीमत 5 लाख से 8 लाख के बीच है.Tata Tiago EV सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है. इसकी कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है.

नौकरी करके हुए ज्यादातर युवा खुद की कार खरीदने का सपना देखते हैं. हाल के समय में अपनी पसंद की कार लेना आसान भी हो गया है. अगर आपका सिबिल स्कोर बढ़िया है और 1 लाख रुपये तक का डाउन पेमेंट कर सकते हैं, तो आपको बहुत कम पेपर वर्क्स के साथ व्हीकल लोन मिल जाएगा. कार ब्रांड के मामले में Tata का बड़ा नाम है. टाटा ने मार्केट में नैनो से लेकर SUV और EV तक...बजट फ्रेंडली कारें लॉन्च की हैं.

Advertising
Advertising

टाटा मोटर्स की बजट कारों में मुख्य रूप से Tata Tiago, Tigor और Punch शामिल हैं. इनकी शुरुआती कीमत 5 लाख से 8 लाख के बीच है.Tata Tiago EV सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है. इसकी कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है. ऐसे में अगर आप टाटा की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको थोड़ा जल्दी करना होगा. क्योंकि, अगले हफ्ते से टाटा की गाड़ियां महंगी होने जा रही हैं. Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPVL) के CEO ने इसकी जानकारी दी है. टाटा से पहले मारुति सुजुकी और हुंडई ने भी अपनी कीमतें बढ़ा दी हैं.

टाटा क्यों बढ़ा रही कारों की कीमतें?

दरअसल, सितंबर 2025 में GST कटौती के बाद देश की सभी कार निर्माता कंपनियों ने अपनी कारों की कीमतों में कटौती की थी. अब कंपनियां दोबारा से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं. TMPVL के CEO शैलेश चंद्रा ने कहा, "रॉ-मटेरियल्स की बढ़ती लागत के दबाव के कारण कंपनी आगामी हफ्तों में अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने जा रही है."

उन्होंने आगे कहा, " हम पिछले लगभग एक साल से कमोडिटी की लागत का दबाव झेल रहे हैं. हमें अभी भी कीमती धातुओं, तांबे आदि की कीमतों में दबाव दिख रहा है. अगर आप रॉ-मटेरियल की कीमतों में वृद्धि का प्रभाव देखें, तो यह हमारे रेवेन्यू का लगभग 2% से ज्यादा रहा है."

टाटा की प्रमुख कारें?

टाटा पंच: टाटा पंच में 10 लाख रुपये के अंदर एडवेंचर, एडवेंचर प्लस, एडवेंचर एस, एडवेंचर प्लस एस, अकॉम्प्लिश्ड प्लस, अकॉम्प्लिश्ड प्लस एस और क्रिएटिव प्लस जैसे वेरिएंट मिल जाएंगे. इनकी एक्स शोरूम प्राइस 7.77 लाख रुपये से लेकर 9.72 लाख रुपये तक है. इस कार में 1199 CC का पेट्रोल इंजन दिया गया है. ये कार 19.2 kmpl तक का माइलेज देती है.

टाटा नेक्सॉन: टाटा मोटर्स की SUV नेक्सॉन के ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.60 लाख रुपये से शुरू होती है. आप नेक्सॉन का पेट्रोल इंजन वाला स्मार्ट प्लस वेरिएंट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ खरीद सकते हैं. इस कार में 1199 CC का पेट्रोल इंजन दिया गया है,ये 118 BHP की मैक्सिमम पावर जनरेट करता है. ये कार 17.18 kmpl तक के माइलेज का दावा करती है.

टाटा Tiago EV: अगर आप रोजाना करीब 60 किलोमीटर ड्राइव करते हैं और एक सस्ती, भरोसेमंद और कम खर्च वाली इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं, तो Tata Tiago EV आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. यह कार डेली यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है और एक बार फुल चार्ज होने पर 315 किलोमीटर तक की रेंज देती है.Tata Tiago EV की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होकर 11.14 लाख रुपये तक जाती है. यह कार XE MR, XT MR, XT LR और XZ+ Tech Lux LR जैसे चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है. फिलहाल कंपनी MY24 और MY25 मॉडल Tiago EV पर 1.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है.

मारुति सुजुकी ने भी किया कीमतें बढ़ाने का ऐलान

टाटा मोटर्स के इस ऐलान के कुछ दिन पहले मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव पार्थो बनर्जी ने भी कीमतों की बढ़ोतरी की बात कही थी. उन्होंने बताया, "कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी बेहद ज्यादा हो रही है. कंपनी कोशिश कर रही है कि बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा खुद वहन करे, लेकिन एक सीमा के बाद ग्राहकों पर बोझ डालना मजबूरी बन जाता है."

हुंडई मोटर इंडिया ने जनवरी में बढ़ा दी कीमतें

कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने जनवरी महीने में ही अपनी कुछ गाड़ियों की कीमतें बढ़ा दी हैं. खासकर हुंडई वेन्यू मॉडल की कीमतों में इजाफा किया गया है. कंपनी के हेड ऑफ इन्वेस्टर रिलेशंस हरिहरन केएस ने कहा कि कमोडिटी बाजार में अस्थिरता अभी भी बड़ी चिंता बनी हुई है और कंपनी लगातार हालात पर नजर रखे हुए है.

कार खरीदने से पहले ये 5 बातें जरूर ध्यान रखें

  • हर गाड़ी का फील अलग होता है, इसलिए टेस्ट ड्राइव जरूर लें.
  • सेफ्टी, इंफोटेनमेंट, और कम्फर्ट फीचर्स की लिस्ट बनाएं.
  • ब्रांड का सर्विस नेटवर्क आपके शहर में मजबूत होना चाहिए.
  • मारुति और हुंडई जैसी कंपनियों की गाड़ियों की रीसेल वैल्यू आमतौर पर अच्छी होती है.
  • इंश्योरेंस और मेंटेनेंस की लागतों को भी ध्यान में रखें.
Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें