Tata Nexon 2023 और Nexon EV फेसलिफ्ट हुई लॉन्च, ये हैं बड़े बदलाव
टाटा मोटर्स ने अपनी मोस्ट अवेटेड टाटा नेक्सन के फेसलिफ्टेड वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 8.09 लाख रुपए रखी गई है
Tata Nexon, Nexon EV launch: भारतीय बाजारों में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों की कंपंनी टाटा ने आज मार्केट में नेक्सॉन और नेक्सॉन ईवी के फेसलिफ्ट वैरिएंट को लॉन्च कर दिया है. Tata मोटर्स लगातार अपने वाहनों को नई तकनीक और फीचर्स के साथ अपडेट कर रहा है. इस बार कंपनी ने जबरदस्त एसयूवी में बड़े बदलाव किए हैं. इस मॉडल को कंपनी ने बिल्कुल नया और फ्रैश लुक दिया है.
Tata Nexon Electric के Exterior look और डिज़ाइन को पिछले मॉडल के मुकाबले पूरी तरह बदल दिया गया है. कंपनी ने इस मॉडल को पूरी तरह फ्रैश लुक दिया है. इस बार इसके ड्राइविंग रेंज को पहले से और भी बेहतर बनाया गया है. कंपनी इसके मिड-रेंज में 30kWh की क्षमता वाली बैटरी दे रही है, जो केवल सिंगल चार्ज में 325 किलोमीटर तक का रेंज देता है. वहीं लॉन्ग रेंज में कंपनी ने पहले की ही तरह 40.5kWh की क्षमता का बैटरी पैक दिया है, जो कि सिंगल चार्ज में 465 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देता है.
Tata Nexon के साथ ही नए Tata Nexon 2023 के फेसलिफ्ट मॉडल को भी लॉन्च किया गया है. Nexon के नए फेसलिफ्टस मॉडल में काफी कुछ बदला गया है. एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक इसके डिजाइन में कई तरह के बदलाव किए गए है. टाटा नेक्सॉन को 11 तरह के वेरिएंट में लॉच किया गया है. इनमें स्मार्ट, स्मार्ट+, स्मार्ट+ (एस), प्योर+, प्योर+ (एस), क्रिएटिव, क्रिएटिव+, क्रिएटिव+ (एस), फियरलेस, फियरलेस+ और फियरलेस+ (एस) मॉडल शामिल हैं. कंपनी ने इस कार में 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 3 प्वाइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स शामिल किए हैं.
Tata Nexon और Nexon EV Facelift का मुकाबला -
ये दोनों कारें 4 मीटर एसयूवी कैटेगरी में आती है. इस कैटेगरी में इनका सीधा मुकाबला Maruti Brezza, Maruti Fronx, Hyundai Venue, Kia Sonet और Mahindra XUV300 के साथ है.
Color Option: इन रंगों में लॉन्च हुई टाटा नेक्सॉन -
टाटा का नया मॉडल एसयूवी के नए रंगों में उपलब्ध है, जिसमें Fearless Purple, Creative Ocean, Pristine White, Pure Grey, Daytona Gray और Flame Red का विकल्प मिलता है.
Tata Nexon 2023 Facelift मॉडल का प्राइस -
टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट 2023 के मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट का प्राइस 8.09 लाख रुपए से शुरू होकर 12.99 लाख रुपए तक जाता है. वही अगर बात करें इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट की तो इसकी कीमत 11.69 लाख रुपए से शुरू होती है. और DCA ट्रांसमिशन की 12.19 लाख रुपए से शुरू होती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें