By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
टाटा नेक्सन की बुकिंग शुरू, जानें इस नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी से जुड़ी ज़रूरी बातें
टाटा नेक्सन के कॉन्सेप्ट मॉडल को सबसे पहले 2016 दिल्ली ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था.
टाटा मोटर्स ने जल्द लॉन्च होने वाली नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सन की बुकिंग शुरू कर दी है. टाटा नेक्सन को 11,000 रुपये में बुक किया जा सकता है. टाटा नेक्सन की अनुमानित कीमत 6.5 लाख रुपये से लेकर 9.5 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है. टाटा नेक्सन का मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा, फोर्ड इकोस्पोर्ट और महिंद्रा टीयूवी300 से होगा.
टाटा नेक्सन का पहला बैच बनकर तैयार है. कंपनी ने पहली टाटा नेक्सन को पेश कर दिया है. कंपनी ने टाटा नेक्सन के इंजन स्पेसिफिकेशन की भी आधिकारिक जानकारी भी दे दी है. बताया जा रहा है कि इस नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को सितंबर में लॉन्च किया जाएगा.
टाटा नेक्सन में 1.2-लीटर Revotron टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर Revotorq डीज़ल इंजन लगा होगा. इन दोनों इंजन को टाटा ने खुद तैयार किया है. टाटा नेक्सन के कॉन्सेप्ट मॉडल को सबसे पहले 2016 दिल्ली ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था. इस गाड़ी को टाटा मोटर्स के रंजनगांव, पुणे स्थित प्लांट में तैयार किया जाएगा.
टाटा नेक्सन में लगाया जाने वाला 1.5-लीटर डीज़ल इंजन 108 बीएचपी का पावर और 260Nm का टॉर्क देगा. वहीं, इसमें लगा 1.2-लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन 108 बीएचपी का पावर और 170Nm का टॉर्क देगा. इन दोनों इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और एएमटी यूनिट से लैस किया जाएगा. इसके अलावा इसमें सेगमेंट फर्स्ट मल्टी-ड्राइव मोड भी दिया जाएगा.
1.5-लीटर Revotorq डीज़ल इंजन:
– 1496 सीसी
– 4-सिलिंडर
– 110 पीएस (अधिकतम पावर)
– 260Nm (अधिकतम टॉर्क)
1.2-लीटर Revotron टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन
– 1198 सीसी
– 3-सिलिंडर
– 110 पीएस (अधिकतम पावर)
– 170Nm (अधिकतम टॉर्क)
Also Read:
-
हुंडई और सुजुकी के बाद अब Tata भी बढ़ाने जा रही कारों की कीमत, अभी 9 लाख के बजट में मिलते हैं ये मॉडल
-
Ratan Tata Birthday: रतन टाटा के वो पांच बड़े काम, जिन्होंने उन्हें बनाया सबके लिए महान! जानकर गर्व करेंगे आप
-
Ratan Tata Birthday: रतन टाटा के वो पांच बड़े काम, जिन्होंने उन्हें बनाया सबके लिए महान! जानकर गर्व करेंगे आप
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें