By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
टाटा नेक्सन कॉम्पैक्ट एसयूवी अगस्त में होगी भारत में लॉन्च, जानें क्या है इसकी खासियत
ये एक सब-4 मीटर एसयूवी है जो फोर्ड इकोस्पोर्ट और मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा जैसी गाड़ियों से मुकाबला करेगी.
टाटा टियागो, टाटा हेक्सा और टाटा टिगॉर की सफलता के बाद अब टाटा मोटर्स इन दिनों एक नई एसयूवी के लॉन्च की तैयारियों में जुट गई है. टाटा नेक्सन कॉम्पैक्ट एसयूवी को इसी साल अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है. टाटा नेक्सन को सबसे पहले 2016 दिल्ली ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था. ये एक सब-4 मीटर एसयूवी है जो फोर्ड इकोस्पोर्ट और मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा जैसी गाड़ियों से मुकाबला करेगी.

टाटा नेक्सन को भी IMPACT डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार किया गया है और ये लाइन-अप में टाटा सफारी स्टॉर्म के ठीक नीचे रखी जाएगी. इस एसयूवी में सिटी, इको और स्पोर्ट ड्राइविंग मोड दिए जाएंगे. इसके अलावा कार में 6.5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी लगा होगा.
टाटा नेक्सन कॉम्पैक्ट एसयूवी पेट्रोल और डीज़ल इंजन ऑप्शन में आएगी. इस एसयूवी के पेट्रोल वर्जन में 1.2-लीटर Revotron टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा होगा जो 110 बीएचपी का पावर और 170Nm का अधिकतम टॉर्क देगा. वहीं, इसके डीज़ल वर्जन में नया 1.5-लीटर, 4-सिलिंडर टर्बो डीज़ल इंजन लगा होगा जो 108 बीएचपी का पावर और 260Nm का अधिकतम टॉर्क देगा. इन दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड या 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और एएमटी का ऑप्शन दिया जाएगा.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें