Tata Nexon Electric Car Battery Price Tata Nexon Traction Motor Price Nexon Ev Battery Price
इसलिए महंगी होती हैं इलेक्ट्रिक कारें, टाटा नेक्सन EV के बैटरी और मोटर की कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्नाटक के रहने वाले और टाटा की नेक्सन ईवी के एक ओनर ने अपनी पोस्ट में बताया कि कार को दो साल में करीब 68 हजार किलोमीटर चलाया गया. इतने कम समय में ही कार की...
भारत में कई कंपनियों के इलेक्ट्रिक वाहन मौजूद हैं लेकिन इनकी कीमत अभी भी इंटरनल कंबंशन (IC) इंजन या कहें कि पेट्रोल-डीजल इंजन से चलने वाले वाहनों के मुकाबले काफी ज्यादा है. जब कई अन्य कार निर्माता काफी महंगी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर रहे थे उस समय टाटा ने 15 लाख रुपये की रेंज में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर इलेक्ट्रिक कार के मार्केट में कब्जा कर लिया. हालांकि इसके बाद भी नेक्सन ईवी की कीमत पेट्रोल इंजन वाली नेक्सन के लगभग दोगुने के बराबर है.
बात करें कि आखिर इलेक्ट्रिक कारें इतनी महंगी क्यों हैं..? इसके पीछे बड़ा कारण नई तकनीक होने के कारण इसके रिसर्च और डेवलपमेंट के पीछे होने वाला खर्च है. इससे भी ज्यादा इन कारों में इस्तेमाल होने वाली बैटरी और मोटर की कीमत इन कारों की कीमत को बहुत ज्यादा महंगा कर देती है.
बात करें सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार टाटा नेक्सन के बैटरी के कीमत की तो इसकी बैटरी खराब होने पर आपको लाखों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं. सिर्फ इसके बैटरी की कीमत इतनी होती है कि उतने में एक बेहतरीन नई कार आ जाए.
बैटरी का दाम
सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर हो रही है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि ये नेक्सन इलेक्ट्रिक कार के एक ओनर ने तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में नेक्सन ईवी के ट्रैक्शन मोटर की की कीमत की जानकारी दी गई है. शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक नेक्सन ईवी में लगाए जाने वाले ट्रैक्शन मोटर की कीमत एक दो लाख रुपये नहीं बल्कि 4,47,489 रुपये है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्नाटक के रहने वाले और टाटा की नेक्सन ईवी के एक ओनर ने अपनी पोस्ट में बताया कि कार को दो साल में करीब 68 हजार किलोमीटर चलाया गया. इतने कम समय में ही कार की बैटरी की रेंज काफी कम हो गई. कार में 15 फीसदी बैटरी से कम होने पर कार रूक जाती थी. इस बात की जानकारी उन्होंने कंपनी को दी.
कंपनी ने कार के जरूरी पार्ट को चेंज कर दिया. जिसकी तस्वीर कार मालिक ने शेयर की. शेयर की गई तस्वीर में पार्ट के नाम के साथ उसकी कीमत भी लिखी हुई है. पार्ट का नाम ट्रैक्शन मोटर लिखा है और इसकी कीमत 4,47,489 रुपये है.
Add India.com as a Preferred Source
हालांकि कार वारंटी में थी तो कार मालिक को इसके लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ा. लेकिन कार मालिक ने कंपनी से जानना चाहा कि यदि वारंटी खत्म होती तो इसके लिए कितने रुपये खर्च करने होते. इस पर उनको नेक्सन ईवी ट्रैक्शन मोटर एसेंबली की कीमत 4,47,489 रुपये बताई गई.
इसी तरह कुछ महीने पहले एक नेक्सन ईवी के ओनर ने इस कार की बैटरी की कीमत को लेकर जानकारी दी थी. उनकी नेक्सन की बैटरी भी फ्री में रिप्लेस की गई थी लेकिन उनके पता करने पर उन्हें इसके बैटरी की कीमत 7,00,000 रुपये बताई गई थी.
टाटा की इलेक्ट्रिक कारों पर फिलहाल 8 साल या 1 लाख 60 हजार किलोमीटर की वारंटी मिलती है. वारंटी पीरियड में अगर किसी भी तरह की कोई परेशानी आती है तो कंपनी उसे फ्री में ठीक करती है. लेकिन वारंटी के बाद अगर कार की बैटरी में परेशानी आती है तो फिर लंबे खर्च के लिए तैयार रहना होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.