Tata की लंबी दूरी वाली इलेक्ट्रिक कार होगी Nexon Max, देखें वीडियो टीजर

टाटा की इलेक्ट्रिक SUV को लोगों ने खूब पसंद किया लेकिन इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों की एक बड़ी शिकायत उनकी रेंज को लेकर रहती है. अब टाटा लोगों की इस शिकायत को दूर करने के लिए नेक्सॉन का ही लंबी रेंज वाला मॉडल लाने की तैयारी में है...

Published date india.com Updated: May 6, 2022 4:19 PM IST
Tata की लंबी दूरी वाली इलेक्ट्रिक कार होगी Nexon Max, देखें वीडियो टीजर
फोटो क्रेडिट: twitter/Tatamotorsev

टाटा मोटर्स को इलेक्ट्रिक व्हीकल में बेहतरीन सफलता मिल रही है और टाटा नेक्सॉन ने तो इलेक्ट्रिक कार में जबरदस्त बिक्री हासिल की है. हालांकि बाजार में काफी तेजी से कई कंपनियों की इलेक्ट्रिक आने की तैयारी मे हैं. इस बीच भी जल्द ही लॉन्ग रेंज वाली Nexon EV लॉन्च करने की तैयारी में है. कहा यह भी जा रहा है कि कंपनी लॉन्ग रेंज वाली नेक्सॉन को Tata Nexon EV Max नाम से पेश करेगी.

कंपनी ने अपनी नई कार Tata Nexon EV Max की लॉन्चिंग से पहले इसका एक टीजर वीडियो जारी किया है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपनी नई लॉन्ग रेंज नेक्सन ईवी को 11 मई को लॉन्च कर सकती है. नई नेक्सन ईवी मैक्स एक बड़े बैटरी पैक और नए फीचर्स के साथ आएगी.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की तरफ से अभी इस नई नेक्सॉन की बुकिंग आधिकारिक रूप से शुरू नहीं की गई है लेकिन कुछ सेलेक्टेड डीलरों ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है.

टाटा ने Nexon EV Max के टीजर वीडियो में लॉन्चिंग की तारीख का खुलासा नहीं किया है. कंपनी ने कहा है कि यह कार जल्द आ रही है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tata Nexon EV का अपडेटेड लॉन्ग-रेंज वर्जन भारत में 11 मई, 2022 को लॉन्च किया जा सकता है.

नई नेक्सॉन में नया पावरट्रेन अपग्रेड मिल सकता है और जैसा कि लॉन्ग रेंज नाम है तो रेंज तो पहले के मुकाबले ज्यादा ही मिलेगी. नई इलेक्ट्रिक SUV नेक्सॉन में पावरफुल 6.6kW AC चार्जर के साथ 40kWh का बैटरी पैक होने की उम्मीद है. यह 400 किमी से ज्यादा की एआरएआई-प्रमाणित रेंज पेश करेगी. हालांकि रियल वर्ल्ड परिस्थितियों में लगभग 300-320 किमी हो सकती है.

नए फीचर्स

रिपोर्टों के मुताबिक नई नेक्सॉन ईवी में रीजनरेटिव ब्रेकिंग की तीव्रता को एडजस्ट करने में सक्षम करने के लिए सिलेक्ट करने वाला रीजेनरेशन मोड दिया जा सकता है. इसके बाहरी हिस्से में, नए डिजाइन किए गए अलॉय व्हील ड्यूल शेड्स में पेंट किए जा सकते हैं. कार को और ज्यादा शानदार बनाने के लिए, कार निर्माता इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम, क्रूज कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीटें, पार्क मोड और एयर प्यूरिफायर जैसे कुछ नए फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कीमत

नेक्सन ईवी के मौजूदा मॉडल की कीमत 14.54 लाख रुपये से लेकर 17.15 लाख रुपये जाती है, वहीं नई 2022 टाटा नेक्सन ईवी की कीमत निश्चित रूप से थोड़ी ज्यादा होगी. आने वाले लॉन्ग-रेंज वर्जन की मौजूदा Nexon EV की तुलना में कीमत 2 लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक ज्यादा होने की उम्मीद है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.