By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
टाटा नेक्सन की वेबसाइट लॉन्च से पहले लाइव हुई, कंपनी एएमटी वेरिएंट पर भी कर रही है काम
टाटा नेक्सन को IMPACT डिजाइन फिलॉसफी पर तैयार किया गया है. इस एसयूवी के केबिन को प्रीमियम और फीचर लोडेड बनाया गया है.
टाटा मोटर्स की नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सन लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है. टाटा नेक्सन का मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा और फोर्ड इकोस्पोर्ट से है. अनुमान के मुताबिक इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत 6 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है. हालांकि, लॉन्च की तारीख अभी तक साफ नहीं हो पाई है लेकिन इससे पहले कंपनी ने टाटा नेक्सन की वेबसाइट को लाइव कर दिया है. इस वेबसाइट पर कार से जुड़ी सारी जानकारियां उपलब्ध हैं.
टाटा नेक्सन को 11,000 रुपये में बुक किया जा सकता है. खबर ये भी है कंपनी टाटा नेक्सन के एएमटी वेरिएंट पर भी काम कर रही है जिसे अगले साल लॉन्च किया जा सकता है. टाटा नेक्सन को IMPACT डिजाइन फिलॉसफी पर तैयार किया गया है. इस एसयूवी के केबिन को प्रीमियम और फीचर लोडेड बनाया गया है.

टाटा नेक्सन में प्रोजेक्टर हेडलैंप, डे-टाइम रनिंग लाइट, स्प्लिट एलईडी टेललैंप, 16-इंच मशीन कट एलॉय व्हील, 6.5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल सहित कई फीचर्स दिए गए हैं. सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो ये कार डुअल-एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग कैमरा से लैस है.

टाटा नेक्सन पेट्रोल और डीज़ल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध होगी. कार के पेट्रोल वर्जन में 1.2-लीटर Revotron इंजन लगा है जो 108 बीएचपी का पावर और 170Nm का टॉर्क देगा. वहीं. इसके डीज़ल वर्जन में 1.5-लीटर Revotorq इंजन लगा है जो 108 बीएचपी का पावर और 260Nm का टॉर्क देगा. इन दोनों इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस किया गया है. कार में तीन ड्राइव मोड भी दिए गए हैं जिसे सिटी, स्पोर्ट और इको नाम दिया गया है.
Also Read:
-
हुंडई और सुजुकी के बाद अब Tata भी बढ़ाने जा रही कारों की कीमत, अभी 9 लाख के बजट में मिलते हैं ये मॉडल
-
Ratan Tata Birthday: रतन टाटा के वो पांच बड़े काम, जिन्होंने उन्हें बनाया सबके लिए महान! जानकर गर्व करेंगे आप
-
Ratan Tata Birthday: रतन टाटा के वो पांच बड़े काम, जिन्होंने उन्हें बनाया सबके लिए महान! जानकर गर्व करेंगे आप
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें