ये हैं टाटा नेक्सन के टॉप 5 फीचर्स, जल्द होगी भारत में लॉन्च

आइए, जानते हैं टाटा नेक्सन के टॉप 5 फीचर्स के बारे में.

Published date india.com Published: July 28, 2017 11:13 AM IST
Tata Nexon Top 5 Features: Multi Drive Modes, Apple CarPlay, Android Auto & Touch-Screen Display | ये हैं टाटा नेक्सन के टॉप 5 फीचर्स, जल्द होगी भारत में लॉन्च

टाटा मोटर्स जल्द ही सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कदम रखने जा रही है. कंपनी इस सेगमेंट में टाटा नेक्सन को जल्द ही लॉन्च करने वाली है. टाटा नेक्सन का लंबे वक्त से इंतज़ार किया जा रहा है. इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में कई फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा डिजाइन के मामले में भी ये कार काफी अलग है. टाटा नेक्सन को IMPACT डिजाइन फिलॉसफी पर तैयार किया गया है. इसी डिजाइन फिलॉसफी पर टाटा टियागो, टाटा टिगॉर और टाटा हेक्सा को भी तैयार किया गया है. आइए, जानते हैं टाटा नेक्सन के टॉप 5 फीचर्स के बारे में.

1. मल्टी-ड्राइव मोड-

Tata Nexon - Drive Modes

टाटा नेक्सन में फर्स्ट-इन-सेगमेंट मल्टी-ड्राइव मोड फीचर दिया गया है. मल्टी-ड्राइव मोड में इको, सिटी और स्पोर्ट मोड दिया गया है. इसकी मदद से आप कार की परफॉर्मेंस को रोड के अनरूप बना सकते हैं. इको मोड में कार आपको बेहतर फ्यूल इकोनॉमी देगी. वहीं, सिटी मोड में लो-आरपीएम पर भी बेहतर टॉर्क मिलेगा और सिटी ड्राइव को बेहतर बनाएगा. स्पोर्ट मोड में आपको एक अलग ड्राइविंग एक्सपीरिएंस और पूरा पावर मिलेगा.

2. फ्लोटिंग टच-स्क्रीन डिस्प्ले –

Tata Nexon - Floting Touch Screen

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ये एक्सक्लूसिव फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर है. टाटा नेक्सन में फ्लोटिंग डैशटॉप 6.5-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले लगाया गया है जो कार के इंटीरियर को प्रीमियम बना रहा है. कंपनी के मुताबिक, इस टचस्क्रीन में सेफ्टी के लिए ‘आई-ऑफ रोड टाइम’ फीचर भी दिया गया है.

3. HARMAN इंफोटेनमेंट सिस्टम (एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ) –

Tata Nexon - Harman

टाटा नेक्सन में 8 एडवांस स्पीकर के साथ HARMAN इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है. ये ऑडियो सिस्टम थिएटर की तरह फील देता है. ये इंफेटेनमेंट सिस्टम एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कारप्ले से लैस है. इस सिस्टम के ज़रिए आप कॉलिंग, नेविगेशन, वॉयस असिस्टेंस और मैसेजिंग की सुविधा भी ले सकते हैं.

4. ग्रैंड सेंट्रल कंसोल (स्लाइडिंग टैम्बॉर मेकैनिज्म के साथ)-

Tata Nexon - Grand Central Console

टाटा नेक्सन एक ऐसा फीचर्स है जिसे कंपनी ने ‘ग्रैंड सेंट्रल कंसोल’ नाम दिया है. इसका डिजाइन लग्ज़री कारों से प्रेरित है और ये कार के इंटीरियर को प्रीमियम और स्पोर्टी बना रहा है.

5. पावरफुल इंजन –

Tata Nexon - Engines

टाटा नेक्सन में 1.2-लीटर टर्बो-चार्ज्ड Revotron पेट्रोल और 1.5-लीटर Revotorq डीज़ल इंजन लगाया गया है. इन दोनों इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स से लैस किया गया है. कार में लगा पेट्रोल इंजन 108 बीएचपी का पावर और 170Nm का टॉर्क देता है वहीं, इसमें लगा डीज़ल इंजन 108 बीएचपी का पावर और 260Nm का टॉर्क देता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.