अब लोग दौड़कर खरीदेंगे Tata Punch! आ गया CNG मॉडल, लगा दिए 2 सिलेंडर फिर भी मिलता है भयंकर बूट-स्पेस, कंपनी ने लगाया ये दिमाग

Written By: Rajneesh Updated by: Rajneesh 1
Updated Date:January 13, 2023 5:40 PM IST

टाटा पंच में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एसी, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कनेक्टेड कार और क्रूज कंट्रोल फीचर्स से लैस है...

बीते कुछ सालों में बाजार में स्मार्टफोन और कार के इतने ज्यादा ऑप्शन हो गए हैं कि लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि उन्हें कौन सा प्रॉडक्ट खरीदना चाहिए. हम बात करें कारों के बारे में तो बीते कुछ सालों में कारों के ऑप्शन जितने बढ़े हैं उसी तरह लोगों की पसंद भी बदली है. पहले जहां लोग किफायती, बेहतरीन माइलेज वाली कार पसंद करते थे वहीं अब लोग कॉम्पैक्ट या मिड साइज SUV को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. हालांकि SUV की कीमत थोड़ी ज्यादा होती है लेकिन वाहन निर्माता कंपनियों ने इसका तोड़ निकालते हुए मिनी SUV का माइक्रो SUV सेगमेंट निकाल दिया. इस सेगमेंट में टाटा की पंच काफी पॉपुलर हुई...

Advertising
Advertising

टाटा पंच (Punch) टॉप सेलिंग कारों में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है. अब टाटा ने ऑटो एक्सपो-2023 में पंच के सीएनजी (CNG) मॉडल को पेश कर दिया है. अब सीएनजी मॉडल के आने के बाद इस कार को वो लोग भी खरीदेंगे जो लोग अभी तक इसे नहीं खरीद रहे थे. CNG कारों को लेकर लोगों को एक बड़ी दिक्कत बूट स्पेस की होती है. दरअसल सीएनजी का सिलेंडर कारों में बूट स्पेस को खत्म कर देता है लेकिन पंच में CNG होने के बाद भी भरपूर बूट-स्पेस मिलेगा.

भरपूर स्पेस मिलने का मतलब ये है कि इस कार के पेट्रोल मॉडल में जितना बूट-स्पेस मिलता है उतना ही बूट स्पेस CNG मॉडल में भी मिलेगा. दरअसल टाटा ने पंच में एक बड़ा सिलेंडर देने की जगह दो छोटे-छोटे सिलेंडर दिए हैं. ये दोनों सिलेंडर 30-30 लीटर के हैं. इन दोनों ही सिलेंडर की पोजिशनिंग कंपनी ने बूट-स्पेस की ट्रे के नीचे रखा है.

अब आप सोच रहे होंगे कि जब टाटा ने बूट-स्पेस के नीचे सिलेंडर रख दिए तो फिर स्टेपनी कहां रखी जाएगी. तो हम आपको बता दें कि कंपनी ने इसकी स्टेपनी को कार के निचले हिस्से में शिफ्ट कर दिया है.

टाटा पंच में 1.2 लीटर रेवोट्रॉन (Revotron) इंजन दिया गया है. कार 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के अलावा 5-स्पीड AMT के साथ आती है.

टाटा पंच में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एसी, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कनेक्टेड कार और क्रूज कंट्रोल फीचर्स से लैस है.

सेफ्टी के लिहाज से भी ये कार ग्लोबल NCAP की तरफ से 5-स्टार रेटिंग से लैस है. टाटा पंच बच्चों की सेफ्टी यानी चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिहाज से भी बेहतर है और इसके लिए कार को 4-स्टार रेटिंग मिली हुई है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें