Tata Punch Launch Today: टाटा पंच हुई लॉन्च, जानें कार की 5 जबरदस्त खासियत और कितनी है कीमत
कार में डुअल एयरबैग, ABS, फ्रंट फॉग लैंप्स, रिवर्स पार्किंग कैमरा, पंक्चर रिपेयर, रियर डिफॉगर इत्यादि दिए गए हैं.
Tata Punch Launch Today: मशहूर भारतीय कार निर्माता कंपनी Tata की माइक्रो एसयूवी Tata Punch लॉन्च हो गई है. बता दें कि यह कंपनी की सबसे छोटी व सस्ती एसयूवी है. बता दें कि कंपनी द्वारा इसके लुक्स और फीचर्स की जानकारी को साझा किया जा चुका है. बता दें कि कार की कीमतों (Tata Punch on road price) का भी ऐलान किया जा चुका है. बता दें कि इस कार की बुकिंग 21 हजार रुपये से शुरू की जा सकती है. आज हम कार के 5 प्वाइंट्स के बारे में बात करने वाले हैं.
1- सबसे सेफ कार
बता दें कि यह देश की सबसे सुरक्षित कार है. ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में इस कार को 5 रेटिंग दी गई है. रेटिंग के मामले में भारत में मौजूद सभी गाड़ियों से बेहतरीन रेटिंग इस कार को दी गई है. बता दें कि सेफ्टी के मामले में इस कार को 17 में से 16.45 प्वाइंट मिले हैं. वहीं चाइल्ड सेफ्टी के मामले में 49 में से 40.89 प्वाइंट्स रेटिंग मिले हैं. कार में डुअल एयरबैग, ABS, फ्रंट फॉग लैंप्स, रिवर्स पार्किंग कैमरा, पंक्चर रिपेयर, रियर डिफॉगर इत्यादि दिए गए हैं.
2- सबसे सस्ती कार
टाटा पंच किफायती कार है. बता दें कि इस सेगमेंट की यह सबसे सस्ती एसयूवी कार (Tata Punch price) है. कई खबरों की मानें तो 5.5 लाख रुपये से 8 लाख रुपये के बीच इस कार की कीमत हो सकती है. बता दें कि इस कार का भारतीय बाजार में मुकाबला Maruti Ignis, Mahindra KUV100, Nissan Magnite और Renault Kiger जैसी कारों से है.
3- शानदार हैं फीचर्स
इस कार में वाहन चालक के साथ साथ सभी यात्रियों की आराम का ध्यान रखा गया है. बता दें कि इस का में फुली ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल, एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटो फोल्ड ORVM, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, टिल्ट स्टीयरिंग और फास्ट यूएसबी चार्जर जैसे फीचर्स टाटा पंच को माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में एक आकर्षक पेशकश बनाते हैं. बता दें कि कार (Tata Punch Interior) में एंड्रायड ऑटो प्ले और ऐप्पल कार प्ले तथा 7 इंच का हरमन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है.
4- कार का इंजन
Tata Punch में Altroz वाला ही 1.3 लीटर का Revotron पेट्रोल इंजन दिया गया है. बता दें कि कार 86पीएस की पावर और 113 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. बता दें कि कार में 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. बता दें कि यह कार 6.5 सेकेंड में 0-60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ेगी वहीं 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में इस कार को 16 सेकेंड का समय लगता है.
5- कलर ऑप्शन
कार में कई प्रकार के कलर ऑप्शन ग्राहकों को दिए जाएंगे. अलग अलग वेरिएंट में बजट (Tata Punch on road price) के हिसाब से कई कलर ऑप्शन मौजूद है. बता दें कि माइक्रो एसयूवी को Pure, Adventure, Accomplished और Creative चार वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा, इसमें कई कलर ऑप्शन्स ग्राहकों के दिए जाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें