Tata की SUV Punch का ऐसा होगा इंटीरियर, जबरदस्त फीचर्स से लैस इस कार की इनसे है टक्कर

Written By: Avinash Rai Updated by: Avinash Rai
Updated Date:September 22, 2021 8:28 AM IST

कंपनी द्वारा साझा किए गए तस्वीर में साफ दिख रहा है कि एसयूवी डुएल टोन कलर थीम के साथ लॉन्च की जाएगी. टाटा पंच के एसी वेंट्स में कलर्ड एक्सेंट्स मिलेंगे.

Tata Punch Specification: मशहूर भारतीय कार निर्माता कंपनी Tata Motors ने Tata Punch Micro एसयूवी के इंटीरियर डिजाइन के टीजर को लॉन्च कर दिया है. टीजर इमेज में आप गाड़ी के कैबिन की तस्वीरें देख सकते हैं. कंपनी द्वारा साझा किए गए तस्वीर में साफ दिख रहा है कि एसयूवी डुएल टोन कलर थीम के साथ लॉन्च की जाएगी. टाटा पंच के एसी वेंट्स में कलर्ड एक्सेंट्स मिलेंगे. हालांकि अबतक यह पता नही्ं चल सका है कि कार का बाहरी कलर कैसा होगा.

Advertising
Advertising

Tata Punch Specification

इस कार में इंफोटेनमेंट के लिए बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले और डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा जो दोनों ही प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज से लिए गए हैं. बता दें कि इस कार में मल्टी फंक्शन थ्री स्पोक फ्लैट, बॉटम स्टीयरिंग व्हील, स्टार्ट और स्टॉप बटन के फीचर्स मिलेंगे. हालांकि अबतक इस कार के गियरबॉक्स के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन संभावना है कि यह ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ही मोड में उपलब्ध होगा.

टाटा पंच माइक्रो एसयूवी ALFA-ARC (एजाइल लाइट फ्लेक्सिबल एडवांस्ड आर्किटेक्चर) पर आधारित होगी. इस कार में बोल्ड दिखने वाली एक वाइड बोनट डिजाइन के साथ बोल्ड ग्रिल व एलईडी यूनिट्स होगी. कार में एरो शेप्ड रैप अराउंड टेललाइट्स होंगे साथ ही अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे जिनका डिजाइन काफी आकर्षक होगा . टाटा मोटर्स की मानें तो साल 2021 में दीपावली से पहले कंपनी इस कार को लॉन्च कर सकती है. बता दें कि भारतीय बाजार में इस कार की टक्कर मारुति सुजुकी इग्निस जैसी कारों से है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें