By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
टाटा Q501 की भारत में टेस्टिंग जारी, लैंडरोवर डिस्कवरी स्पोर्ट से है प्रेरित
टाटा Q501 को 2018 तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है. इस एसयूवी की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है.
टाटा मोटर्स इन दिनों एक प्रीमियम एसयूवी पर काम कर कर रही है जिसे लैंडरोवर डिस्कवरी के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है. इस एसयूवी को Q501 कोडनेम दिया गया है. हाल ही में टाटा Q501 की कुछ तस्वीरें टेस्टिंग के दौरान स्पाई कैमरे में कैद हुई हैं. टाटा Q501 के अलावा कंपनी टाटा Q502 एसयूवी पर भी काम कर रही है जिसे अगले साल भारत में लॉन्च किया जाएगा.

टाटा Q501 को टाटा मोटर्स और लैंडरोवर मिलकर तैयार कर रहे हैं. इसमें दोनों कंपनियां मिलकर तकनीक और पुर्जों को तैयार कर रही हैं. लैंडरोवर डिस्कवरी की तर्ज पर तैयार हो रही इस एसयूवी में फिएट द्वारा तैयार किया गया 2.0-लीटर मल्टी-जेट डीज़ल इंजन लगाया जाएगा जो 168 बीएचपी का पावर और 360Nm का अधिकतम टॉर्क देगा. इस डीज़ल इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया जाएगा. इस एसयूवी में 4×4 सिस्टम भी लगा होगा.

बताया जा रहा है कि टाटा Q501 को 2018 तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है. इस एसयूवी की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है.
Image Source: MotorOctane
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें