टाटा टियागो की तर्ज पर तैयार इलेक्ट्रिक कार सितंबर में हो सकती है भारत में लॉन्च

टाटा टियागो इलेक्ट्रिक के अलावा कंपनी टाटा नैनो इलेक्ट्रिक पर भी काम कर रही है.

Published date india.com Updated: July 29, 2017 12:26 PM IST
Tata Tiago AMT

टाटा मोटर्स लंबे वक्त से इलेक्ट्रिक-व्हीकल के निर्माण पर काम कर रही है. अब खबर आ रही है कि कंपनी बहुत जल्द अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाज़ार में लॉन्च करने जा रही है. इस इलेक्ट्रिक कार को टाटा टियागो की तर्ज पर तैयार किया जाएगा और इसे सितंबर 2017 में लॉन्च किया जा सकता है. भारत में टाटा टियागो इलेक्ट्रिक का मुकाबला महिंद्रा e2O प्लस से होगा.

भारत सरकार ने हाल ही में जीएसटी लागू किया है जिसमें इलेक्ट्रिक कारों के निर्माण के लिए खास ध्यान रखा गया है. इलेक्ट्रिक कारों को 12.5 फीसदी टैक्स सेगमेंट में रखा गया है जो सबसे न्यूनतम है. टाटा मोटर्स ऑल-इलेक्ट्रिक कार के निर्माण में भी लगी हुई है जिसे टाटा बोल्ट की तर्ज पर तैयार किया जाएगा.

खबरों के मुताबिक, कंपनी सबसे पहले टाटा टियागो इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करना चाहती है ताकि इसकी लागत और कीमत को कम रखा जा सके. टाटा टियागो इलेक्ट्रिक दिखने में स्टैंडर्ड मॉडल की तरह ही होगी. टाटा टियागो इलेक्ट्रिक के अलावा कंपनी टाटा नैनो इलेक्ट्रिक पर भी काम कर रही है.

Source: ET Auto

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.