Tata Tiago EV खरीदें या रेंट पर लें, किसमें होगा ज्यादा फायदा; यहां समझिए पूरा हिसाब-किताब
Tata Tiago EV खरीदें या किराए पर लें. टाटा की ये कार कम रनिंग कॉस्ट और शहरों में आसान ड्राइविंग के लिए लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हो रही है.
Tata Tiago EV buy or rent (Image: AI)
भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है और Tata Tiago EV इस सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक बन चुकी है. इसकी कीमत, कम रनिंग कॉस्ट और शहरों में आसान ड्राइविंग इसे युवाओं और कामकाजी लोगों की पसंदीदा कार बनती जा रही है. हालांकि, ऐसे में कई लोग के दिमाग में आता है कि इस कार को खरीदना सही फैसला होगा या रेंट पर लेना. इन दोनों विकल्पों के अपने फायदे हैं और सही फैसला आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है.
खरीदने पर क्या होंगे फायदे?
अगर आप रोजाना कार का इस्तेमाल करते हैं और लंबे समय तक वाहन अपने पास रखना चाहते हैं, तो Tata Tiago EV खरीदना अच्छा विकल्प हो सकता है. इलेक्ट्रिक कारों का मेंटेनेंस भी पेट्रोल और डीजल कारों के मुकाबले कम होता है. इसके अलावा, बार-बार किराया देने की चिंता नहीं रहती. अगर आप हर दिन ऑफिस जाते हैं या नियमित रूप से लंबी दूरी तय करते हैं, तो खरीदना लंबे समय में ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है.
रेंट पर लेने के क्या हैं फायदे?
दूसरी तरफ, अगर आप एक साथ बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते या नई तकनीक को पहले आजमाना चाहते हैं, तो रेंट पर लेना बेहतर विकल्प हो सकता है. रेंट या सब्सक्रिप्शन मॉडल में आपको डाउन पेमेंट की जरूरत नहीं पड़ती और हर महीने तय राशि देकर कार का इस्तेमाल किया जा सकता है. कई कंपनियां मेंटेनेंस, इंश्योरेंस और सर्विस जैसी सुविधाएं भी पैकेज में शामिल करती हैं. ऐसे में अचानक आने वाले खर्चों की चिंता कम हो जाती है. जो लोग कुछ महीनों या एक-दो साल के लिए ही कार का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनके लिए यह विकल्प सुविधाजनक हो सकता है.
किस विकल्प में होगा ज्यादा खर्च?
खर्च की बात करें तो शुरुआत में रेंट पर लेना सस्ता लग सकता है क्योंकि इसमें बड़ी रकम नहीं देनी पड़ती. लेकिन लंबे समय तक लगातार किराया देने पर कुल खर्च बढ़ सकता है. वहीं, कार खरीदने पर शुरुआती निवेश ज्यादा होता है, लेकिन कई साल तक इस्तेमाल करने पर प्रति किलोमीटर लागत कम हो सकती है. अगर आपकी मासिक ड्राइविंग ज्यादा है और आप कार को पांच साल या उससे अधिक समय तक रखने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदना आमतौर पर ज्यादा फायदे का सौदा माना जाता है. वहीं कम इस्तेमाल करने वालों के लिए रेंट का विकल्प बजट पर कम दबाव डाल सकता है.
आपके लिए कौन सा विकल्प सही रहेगा?
Tata Tiago EV खरीदने या रेंट पर लेने का फैसला आपकी जरूरत, बजट और उपयोग के तरीके पर निर्भर करता है. अगर आप रोजाना कार चलाते हैं, स्थायी वाहन चाहते हैं और लंबे समय तक उपयोग करने का प्लान है, तो खरीदना बेहतर रहेगा. वहीं, अगर आप कम इस्तेमाल करते हैं, बड़ी डाउन पेमेंट से बचना चाहते हैं या इलेक्ट्रिक कार को पहले अनुभव करना चाहते हैं, तो रेंट पर लेना सही विकल्प हो सकता है. फैसला लेने से पहले अपने मासिक खर्च, ड्राइविंग जरूरत और भविष्य की योजना का आकलन जरूर करें ताकि आपके पैसे का सही उपयोग हो सके.
Tata Tiago EV के फीचर्स
टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV) भारत की एक बेहद लोकप्रिय और आधुनिक इलेक्ट्रिक हैचबैक कार है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹6.99 लाख से ₹9.99 लाख के बीच है. यह कार दो बैटरी विकल्पों (19.2 kWh और 24 kWh) में आती है, जो सिंगल चार्ज पर 226 किमी से लेकर 285 किमी तक की शानदार रेंज देती है. कार का नया फेसलिफ्ट मॉडल 10.25-इंच वायरलेस टचस्क्रीन, इल्यूमिनेटेड लोगो वाले 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और 35 मिनट की DC फास्ट चार्जिंग जैसे हाई-टेक फीचर्स से लैस है. सुरक्षा के मामले में भी यह काफी मजबूत है, जिसमें सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, 360-डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) जैसी बेहतरीन सुविधाएं मिलती हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें