खरीदना है इलेक्ट्रिक कार, इन 2 कारों का कर लीजिए इंतजार, बाद में नहीं होगा पछतावा

टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को विश्व इलेक्ट्रिक वाहन दिवस पर कहा कि नेक्सन और टिगोर के बाद कंपनी टियागो EV इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कंपनी का तीसरा प्रोडक्ट होगी. इसके साथ ही टाटा के इलेक्ट्रिक कार पोर्टफोलियो में एक और कार बढ़ गई है...

Published date india.com Updated: September 10, 2022 10:52 AM IST
खरीदना है इलेक्ट्रिक कार, इन 2 कारों का कर लीजिए इंतजार, बाद में नहीं होगा पछतावा

भारतीय कार बाजार में जल्द ही आपको 2 नई इलेक्ट्रिक कार देखने को मिलेंगी. अभी बीते दिनों महिंद्रा ने अपनी आगामी इलेक्ट्रिक कार XUV400 की लॉन्चिंग को लेकर जानकारी दी है. इसके साथ ही टाटा की टियागो को लेकर भी एक खबर आई है. भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स इस महीने के अंत में अपनी कार टियागो का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है.

टाटा की इलेक्ट्रिक टियागो की लॉन्चिंग के साथ ही ये कार टाटा की तीसरी इलेक्ट्रिक कार होगी. इससे पहले टाटा की नेक्सॉन और टिगोर का इलेक्ट्रिक वर्जन पहले से ही बाजार में उपलब्ध है. टाटा की नेक्सन EV की तो शानदार बिक्री भी हो रही है.

टाटा के इस ऐलान के एक दिन पहले ही महिंद्रा ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार XUV400 पेश कर दी है.

टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को विश्व इलेक्ट्रिक वाहन दिवस पर कहा कि नेक्सन और टिगोर के बाद कंपनी टियागो EV इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कंपनी का तीसरा प्रोडक्ट होगी. इसके साथ ही टाटा के इलेक्ट्रिक कार पोर्टफोलियो में एक और कार बढ़ गई है. टाटा मोटर्स ने अगले पांच सालों में इलेक्ट्रिक से चलने वाले 10 मॉडल पेश करने का लक्ष्य रखा है.

कीमत

कंपनी ने टाटा टियागो के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को लाने का ऐलान तो कर दिया है लेकिन अभी इस कार के बारे में टाटा की तरफ कोई अधिक डिटेल्स नहीं शेयर की गई है. हालांकि लोगों का अनुमान है कि जैसे टियागो का नॉर्मल मॉडल सस्ता है उसी तरह टाटा इसके इलेक्ट्रिक मॉडल को भी सस्ते में लॉन्च करेगी.

टाटा मोटर्स पैसेंजर वाहन के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्र ने कहा हम टियागो ईवी के साथ अपने ईवी सेगमेंट के विस्तार की घोषणा करते हैं. कंपनी आने वाले हफ्तों में टियागो ईवी की कीमत और अन्य विशेष विवरण को जारी करने की योजना बना रही है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इस दूसरी तरफ एक और भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने बीते 15 अगस्त को भविष्य में लॉन्च होने वाली पांच इलेक्ट्रिक कारों से भी पर्दा उठाया था. महिंद्रा 2024 तक अपनी एक नहीं कई बल्कि कई इलेक्ट्रिक SUV को बाजार में उतारने के लिए तैयार है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.