Tata ने लॉन्च की अपनी सबसे लेटेस्ट CNG ऑटोमैटिक कार, कीमत 6 लाख से भी कम, चेक करें डिटेल

Written By: Rishabh Kumar Updated by: Rishabh Kumar
Updated Date:May 28, 2026 11:15 PM IST

Tata Tiago Facelift: नई Tata Tiago और Tiago EV भारत में लॉन्च हो गई हैं. कार में नया डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स, बेहतर सेफ्टी और कम कीमत में EV खरीदने का नया BaaS प्लान मिलेगा.

Tata Tiago Facelift: टाटा मोटर्स ने भारत में नई Tata Tiago और Tiago EV फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इस बार दोनों कारों को पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लुक दिया है. नई टियागो का डिजाइन काफी हद तक Altroz से प्रेरित नजर आता है. कार में नई LED हेडलाइट्स, DRLs, नया बंपर और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. पीछे की तरफ कनेक्टेड टेललाइट्स भी मिलती हैं, जिससे कार का लुक काफी स्टाइलिश हो गया है. पेट्रोल मॉडल में ब्लैक ग्रिल दी गई है, जबकि EV मॉडल में बॉडी कलर ग्रिल मिलती है. कंपनी ने नए कलर ऑप्शन भी जोड़े हैं, जिनके नाम भारत के शहरों से प्रेरित हैं.

Advertising
Advertising

केबिन में मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स

नई टियागो का इंटीरियर भी पूरी तरह अपडेट किया गया है. कार में नया डैशबोर्ड डिजाइन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, डुअल वायरलेस चार्जर, रियर AC वेंट्स और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए इसमें क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स और रेन सेंसिंग वाइपर्स दिए गए हैं. AMT मॉडल्स में पैडल शिफ्टर्स का फीचर भी मिलेगा. कंपनी ने सीटों को भी ज्यादा आरामदायक बनाया है ताकि लंबी यात्रा में परेशानी न हो.

इंजन और बैटरी में क्या है खास

नई Tata Tiago में पहले वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन ही दिया गया है, जो 86hp की पावर देता है. इसका CNG वर्जन भी उपलब्ध है. खास बात यह है कि अब टियागो भारत की पहली CNG ऑटोमैटिक कार बन गई है. इसमें AMT गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा. वहीं Tiago EV में 24kWh बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी का दावा है कि अब इसकी चार्जिंग पहले से 40 फीसदी ज्यादा तेज हो गई है. सिर्फ 18 मिनट चार्ज करके यह करीब 100 किलोमीटर तक चल सकती है. कंपनी EV मॉडल पर लाइफटाइम बैटरी वारंटी भी दे रही है.

सेफ्टी और आराम पर दिया गया खास ध्यान

नई टियागो फेसलिफ्ट में सुरक्षा फीचर्स को काफी मजबूत किया गया है. अब सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलेंगे. इसके अलावा ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. कंपनी का कहना है कि कार को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. बेहतर सीटिंग पोजीशन और नई सीट डिजाइन की वजह से ड्राइवर को सड़क साफ दिखाई देती है. हाईवे और ट्रैफिक में कार पहले से ज्यादा स्टेबल महसूस होगी.

कीमत और BaaS प्लान ने खींचा ध्यान

नई Tata Tiago पेट्रोल की शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये रखी गई है. वहीं Tiago EV की शुरुआती कीमत भी BaaS प्लान के साथ 4.69 लाख रुपये से शुरू होती है. इस प्लान में ग्राहक बैटरी का किराया देकर कम कीमत में EV खरीद सकते हैं. बिना बैटरी वाली कार खरीदने पर कीमत करीब 2 लाख रुपये तक कम हो जाती है. कंपनी के मुताबिक अब तक 75 हजार से ज्यादा लोग Tiago EV खरीद चुके हैं. टाटा का फोकस अब बजट में इलेक्ट्रिक कार चाहने वाले ग्राहकों पर है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें