By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
रेसिंग के दीवानों के लिए TVS ने लॉन्च की बाइक, स्लिपर क्लच, ABS जैसे नए फीचर शामिल
यह गाड़ी लॉन्च हुए लगभग दो साल हो गए हैं लेकिन कंपनी ने इसे कुछ नए बदलाव के साथ बाजार में लाने जा रही है...
नई दिल्ली: रेसिंग बाइक के लिए लोगों में बढ़ती दीवानगी और जुनून को भुनाने के लिए दो पहिया निर्माता कंपनियां अब और जोरदार ढंग से आने को तैयार हैं. इस सेगमेंट में यमाहा, बजाज, होंडा, टीवीएस की पहले से ही कई गाड़ियां हैं. इसी कड़ी में टीवीएस कंपनी ने न्यू जेनरेशन TVS Apache RTR 200 4V को लॉन्च कर दिया है. यह गाड़ी लॉन्च हुए लगभग दो साल हो गए हैं लेकिन कंपनी ने इसे कुछ नए बदलाव के साथ बाजार में लाने जा रही है. इसे रेस एडिशन 2.0 नाम दिया है. नई अपाचे RTR 200 4V में ‘एंटी रिवर्स टॉर्क (A-RT) स्लिपर क्लच’ टेक्नोलॉजी दी गई है. इस बाइक के रेसिंग लुक को एग्रेसिव बनाते हुए नए ग्राफिक्स भी दिए गए हैं.
एडवांस्ड क्लच के साथ एबीएस
Apache RTR 200 4V Race Edition 2.0 अपने सेगमेंट में पहली बाइक है, जिसमें एडवांस्ड ‘A-RT स्लिपर क्लच’ दिया गया है. ये रेसिंग के लिए खास तौर पर बनाई गई टेक्नोलॉजी है. ये टेक्नोलॉजी क्लच को ऑपरेट करते वक्त लगने वाले फोर्स को 22 फसदी तक कम कर देती है. इससे कल्च हैंडलिंग आसानी से और तेजी से होती है. साथ ही बाइक में एबीएस (ABS-एंटी ब्रेकिंग सिस्टम) भी दिया गया है.
हालांकि मैकेनिकल तौर पर इस बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पुराने मॉडल की ही तरह 197.5 cc सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है. जो 20.21bhp कार्ब्युरेटर वेरिएंट में और 20.71bhp EFI वेरिएंट में जेनरेट करता है. हालांकि दोनों में टॉर्क 18.1Nm ही रहेगा.
स्लिपर क्लच टेक्नोलॉजी वाले मॉडल की कीमत 95,185 रुपये, EFI इंजन के साथ स्लिपर क्लच वाले वेरिएंट की कीमत 1, 07,885 रुपये और स्लिपर क्लच के साथ ABS वाले मॉडल की कीमत 1, 08,985 रुपये रखी गई है. बताई जा रही कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली की हैं. टीवीए के अनुसार EFI और ABS वेरिएंट्स चुनिंदा डीलरशिप पर ही उपलब्ध होंगे.
Also Read:
-
टीवी रिमोट में क्यों होते हैं लाल, पीले और हरे बटन? जानिए ये छुपा हुआ फीचर
-
बॉलीवुड के ‘भगवान’ के थप्पड़ की वजह से छोटी हो गई थी रामायण की 'मंथरा' की एक आंख, मशहूर एक्ट्रेस बन गईं 'अत्याचारी सास'
-
विवियन डीसेना रमजान के दिनों में क्रिश्चियन से बने थे मुसलमान, धर्म बदलने पर खूब सुने ताने, अब 5 वक्त के नमाजी...ऐसे खोलते हैं रोज़ा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें