Two wheeler sales in December 2020: दिसंबर में 8 फीसदी तक बढ़ी दोपहिया वाहनों की बिक्री, Yamaha Motor की बिक्री 33 फीसदी बढ़ी

Two wheeler sales in December 2020: दिसंबर माह में दो पहिया वाहनों की बिक्री में 8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. यमहा की बिक्री में 33 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है.

Published date india.com Published: January 5, 2021 9:34 AM IST
Two wheeler sales in December 2020: दिसंबर में 8 फीसदी तक बढ़ी दोपहिया वाहनों की बिक्री, Yamaha Motor की बिक्री 33 फीसदी बढ़ी
(FILE IMAGE)

Two wheeler sales in December 2020: भारत की सात बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों ने दिसंबर में घरेलू बिक्री में शानदार बढ़त दर्ज की है. इन कंपनियों का भारतीय बाजार में 98 फीसदी से भी ज्यादा का नियंत्रण है. कंपनियों ने घरेलू बिक्री में 8 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की है.

Yamaha Motor की बिक्री 33 फीसदी बढ़ी

कंपनी ने साल 2019 में 48,489 यूनिट्स की सेल की थी. इस बार कंपनी ने 65,492 यूनिट्स की बिक्री की है. यह कंपनी देश की पांचवीं सबसे बड़ी निर्माता कंपनी है. India Yamaha Motor ने दिसंबर में अपनी घरेलू बिक्री में 33 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की है. कंपनी ने 39,224 यूनिट बेची हैं. साल 2019 में कंपनी ने इसी महीने में 29,486 यूनिट की बिक्री की थी.

हीरो मोटो कॉर्प की बिक्री 3.16 फीसदी बढ़ी

भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की घरेलू बिक्री में दिसंबर में 3.16 फीसदी की बढ़त देखी गई है. कंपनी ने 4,25,033 यूनिट बेची हैं जबकि पिछले साल दिसंबर में 4,12,009 यूनिट बेची थी.कंपनी ने कहा है कि बाजार में यह सकारात्मक रुख जारी रहने की उम्मीद है.

होंडा की बिक्री में 5 फीसदी का इजाफा

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया को 2021 में भारत में 20 साल पूरे हो जाएंगे. कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, घरेलू बिक्री 5 फीसदी बढ़ी है. कंपनी ने 2,42,046 यूनिट बेची है, वहीं 2019 में इसी महीने में कंपनी ने 2,30,197 यूनिट बेची थी.

बजाज ऑटो की बिक्री तीन फीसदी बढ़ी

भारत में दोपहिया वाहन निर्माताओं में तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बजाज ऑटो हैं. घरेलू बाजार में कंपनी ने बिक्री में 3 फीसदी की बढ़त दर्ज की है. कंपनी ने 128642 यूनिट की बिक्री की है. साल 2019 में इसी दौरान कंपनी ने 1,24,125 यूनिट की बिक्री की दर्ज की थी.

टीवीएस मोटर्स की बिक्री 12.5 फीसदी बढ़ी

इसके अलावा Apache और Jupiter मॉडल की निर्माता TVS Motor Company ने भी घरेलू बिक्री में इजाफा दर्ज किया है. कंपनी की बिक्री में 12.5 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई है. कंपनी ने 1,76,912 यूनिट की बिक्री की है. साल 2019 में कंपनी ने इसी दौरान 1,57,244 यूनिट्स की बिक्री की थी.देश में रॉयल एनफील्ड का क्रेज लगातार बना हुआ है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.