EnglishHindi

मारुति सुजुकी जल्द लॉन्च करेगी 5 नई कारें, जानें इनकी खासियत और अनुमानित कीमत

मारुति सुजुकी ने अब तक इग्निस, बलेनो आरएस और 2017 मारुति सुजुकी डिजायर को लॉन्च किया है. आइए, एक नज़र डालते हैं जल्द लॉन्च होने वाली मारुति की 5 नई कारों की खासियत पर.

Written by: Suvasit Dutta
Updated: June 29, 2017, 11:01 AM IST

साल 2017 में अब तक मारुति सुजुकी ने तीन नई कारों को लॉन्च किया है. अब कंपनी जल्द ही 5 नई कार भारत में लॉन्च करने वाली है. फिलहाल, कंपनी इसके लिए तैयारियों में जुटी है. इस साल अब तक कंपनी ने मारुति सुजुकी इग्निस, मारुति सुजुकी बलेनो आरएस और 2017 मारुति सुजुकी डिजायर को लॉन्च किया है. आइए, एक नज़र डालते हैं जल्द लॉन्च होने वाली इन 5 कारों की खासियत पर.

1. 2017 मारुति सुजुकी स्विफ्ट

Maruti-Suzuki-Swift-Feature

मारुति सुजुकी स्विफ्ट को साल 2005 में पहली बार लॉन्च किया गया था. अब कंपनी इस मशहूर कार के नेक्स्ट-जेनेरेशन मॉडल को लेकर आने वाली है. 2017 मारुति सुजुकी स्विफ्ट के एक्सटीरियर और इंटीरियर में डिजाइन में बड़ा बदलाव किया जाएगा. 2017 मारुति सुजुकी स्विफ्ट में 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.3-लीटर डीज़ल इंजन लगा होगा. बताया जा रहा है कि कंपनी मारुति सुजुकी स्विफ्ट स्पोर्ट को भी भारत में लॉन्च कर सकती है जिसमें 1.0-लीटर बूस्टरजेट इंजन लगा होगा. मारुति सुजुकी स्विफ्ट स्पोर्ट को 2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो में शोकेस किया जा सकता है. 2017 मारुति सुजुकी स्विफ्ट की अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये से लेकर 8 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है.

2. मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा (पेट्रोल)

Maruti Suzuki Vitara Brezza

सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा एक मज़बूत दावेदार के तौर पर उभरी है. कम समय में ही इस एसयूवी ने अपने सेगमेंट में अच्छी पकड़ बना ली है. लेकिन, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा फिलहाल सिर्फ डीज़ल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है. कंपनी जल्द ही मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा के पेट्रोल वर्जन को देश में लॉन्च करने जा रही है. बताया जा रहा है कि विटारा ब्रेज़ा के पेट्रोल वर्जन में 1.0-लीटर बूस्टरजेट इंजन लगा होगा जो 100.5 बीएचपी का पावर और 150Nm का टॉर्क देगा. इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस किया जाएगा. मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा के पेट्रोल वर्जन की अनुमानित कीमत 7 लाख रुपये से लेकर 9.5 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है.

3. मारुति सुजुकी एस-क्रॉस फेसलिफ्ट

Maruti Suzuki S-Cross 2017 facelift

सुजुकी ने हाल ही में यूरोपियन मार्केट में नई एस-क्रॉस फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है. जल्द ही ये कार भारतीय बाज़ार में भी दस्तक देगी. मारुति सुजुकी एस-क्रॉस फेसलिफ्ट को अक्टूबर 2017 में भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया जा सकता है. नई मारुति एस-क्रॉस में 1.3-लीटर और 1.6-लीटर डीज़ल इंजन लगा होगा. कंपनी इस कार के नए पेट्रोल वर्जन को भी लॉन्च कर सकती है. मारुति सुजुकी एस-क्रॉस फेसलिफ्ट की अनुमानित कीमत 8.5 लाख रुपये से लेकर 13 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है.

4. मारुति सुजुकी सियाज़ फेसलिफ्ट

Maruti Suzuki Ciaz

हाल ही में मारुति सुजुकी सियाज़ फेसलिफ्ट की स्पाई तस्वीरें सामने आईं थीं जिससे साफ है कि कंपनी इस कार को जल्द से जल्द लॉन्च करने वाली है. मारुति सुजुकी सियाज़ फेसलिफ्ट के इंटीरियर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे जिसमें नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इत्यादि शामिल है. कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और ये 1.4-लीटर पेट्रोल और 1.3-लीटर डीज़ल इंजन ऑप्शन के साथ आएगी. बताया जा रहा कि कंपनी इस कार के साथ नया 1.6-लीटर डीज़ल इंजन और 1.0-लीटर बूस्टरजेट इंजन का ऑप्शन भी ला सकती है. इस कार को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है.

5. सुजुकी विटारा

Suzuki Vitara Front Profile

प्रीमियम कार सेगमेंट में भी मारुति सुजुकी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की दिशा में काम कर रही है. कंपनी इस साल मारुति सुजुकी विटारा एसयूवी को भी लॉन्च कर सकती है. मारुति सुजुकी विटारा का मुकाबला ह्युंडई क्रेटा, महिंद्रा एक्सयूवी, रेनो डस्टर और होंडा बीआर-वी जैसी गाड़ियों से होगा. बताया जा रहा है कि मारुति सुजुकी विटारा दो पेट्रोल इंजन और एक डीज़ल इंजन ऑप्शन के साथ आएगी. इस एसयूवी का लंबे समय से भारतीय बाज़ार में इंतज़ार किया जा रहा है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.