Volkswagen Taigun Price and Specification: फॉक्सवैगन की टाइगुन (Volkswagen Taigun) को अधिकारिक तौर पर कंपनी ने भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है. वहीं टाइगुन की जीटी लाइन की कीमत 14.99 लाख रुपये से शुरू होकर 17.49 लाख रुपये तक है. बता दें कि मिड साइज एसयूवी के बाजार में अब इस कार की भी एंट्री हो चुकी है. बता दें कि इसे ‘मेड इन इंडिया और मेड फॉर इंडिया’ के तहत हाईलाइट किया गया है. बता दें कि Skoda Kushaq के साथ यह प्लैटफॉर्म शेयर करती है.
Volkswagen Taigun Specification
अगर टाइगुन के इंजन की बात करें तो यह दो TSI पेट्रोल इंजन के विकल्प के साथ बाजार में आती है. 1.0 लीटर यूनिट और 1.5 लीटर मोटर है. इस कार को मैनुअल गियरबॉक्स के साथ साथ 6 स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट के साथ जोड़ा गया है. बता दें कि इस कार को 6 अलग अलग रंगों में उपलब्ध करवाया जाएगा. टाइगुन लाल, ग्रे, काले, पीले, सफेद, नीले रंगों में उपलब्ध होगा. वहीं एलईडी हेड लाइट और डीआरएल यूनिट्स के लिए फेस को एक यूथ अपील मिलीत है.
बता दें कि कार में 16 और 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. हालांकि यह वेरिएंट पर निर्भर करता है. वहीं कार में इंफोटेनमेंट के लिए 10.1 इंच का वीडब्ल्यू प्ले टचस्क्रीनन सिस्टम दिया गया है. ऐप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो के माध्य्म से इसे मोबाइल से कनेक्ट किया जा सकता है. कार में 6 स्पीकर मिलेत हैं. वहीं सनरूफ, वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, वॉयस कमांड इत्यादि फीचर्स शामिल हैं. वहीं भारतीय बाजार में इस कार की टक्कर Hyundai creta, Kia Celtos, Mg Hector, Tata harrier से है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.