By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
वॉल्वो वी90 क्रॉस कंट्री भारतीय बाज़ार में लॉन्च हुई, कीमत 60 लाख रुपये
इस कार को वी90 सेडान की तर्ज पर तैयार किया गया है और ये एक स्टेशन वैगन कार का क्रॉसओवर वर्जन है.
स्वीडन की लग्ज़री कार निर्माता कंपनी वॉल्वो ने आज भारत में अपनी नई लग्ज़री कार वी90 क्रॉस कंट्री को लॉन्च किया. वॉल्वो वी90 क्रॉस कंट्री की एक्स-शोरूम कीमत 60 लाख रुपये रखी गई है. इस कार को वी90 सेडान की तर्ज पर तैयार किया गया है और ये एक स्टेशन वैगन कार का क्रॉसओवर वर्जन है. इस कार को कंपनी की लाइन-अप में वॉल्वो एस90 और वॉल्वो एक्सी90 के बीच रखा जाएगा.
वॉल्वो वी90 क्रॉस कंट्री में एलईडी हेडलैंप, डीआरएल, नया बंपर, ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग, ब्रश्ड एल्यूमीनियम फिनिश रूफ रेल, 20-इंच 10 स्पोक डायमंड कट एलॉय व्हील और एलईडी टेललैंप लगाया गया है. कार की लंबाई 4939mm, चौड़ाई 2052mm, ऊंचाई 1543mm और व्हीलबेस 2941mm है वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 210mm है. ये लग्ज़री कार 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी जिसमें क्रिस्टल व्हाइट मेटैलिक, ब्राइट सिल्वर मेटैलिक, मैजिक ब्लू मेटैलिक, ऑस्मियम ग्रे मेटैलिक, ओनिक्स ब्लैक मेटैलिक और मैपल ब्राउन मेटैलिक शामिल है.
वॉल्वो वी90 क्रॉस कंट्री के इंटीरियर की बात करें तो कार के इस हिस्से में 12.3-इंच सेंसस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है. इसके अलावा Nappa लेदर सीट अपहोल्सट्री कार के इंटीरियर को प्रीमियम लुक दे रहे हैं. कार का बूट स्पेस 1526-लीटर का है.
कार में विल्किंस ऑडियो सिस्टम, नेविगेशन, रोड साइन इंफॉर्मेशन, गियर शिफ्ट पेडल, स्पीच फंक्शन, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, रेन सेंसर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा कार को एयरबैग, इमरजेंसी ब्रेक असिस्ट, इंटेलिजेंट ड्राइवर इंफॉर्मेशन सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, पायलट असिस्ट, कोलिज़न मिटिगेशन सपोर्ट, लेन कीपिंग एड और पार्क असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स से भी लैस किया गया है.
वॉल्वो वी90 क्रॉस कंट्री में 2.0-लीटर D5 डीज़ल इंजन लगाया गया है. ये इंजन 235hp का पावर और 480Nm का टॉर्क देता है. इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है. इस कार में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी लगाया गया है जो इसे ऑफ-रोडिंग के लिए भी बेहतर बनाता है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें