वॉल्वो वी90 क्रॉस कंट्री आज होगी भारत में लॉन्च, जानें इस लग्ज़री कार की खासियत

कार की अनुमानित कीमत 65 लाख रुपये से लेकर 70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच बताई जा रही है.

Published date india.com Updated: July 12, 2017 10:25 AM IST
Volvo V90 Cross Country launching today in India: Price in India expected to start from INR 65 lakh | वॉल्वो वी90 क्रॉस कंट्री आज होगी भारत में लॉन्च, जानें इस लग्ज़री कार की खासियत

स्वीडन की कार निर्माता कंपनी वॉल्वो आज भारत में अपनी नई कार वी90 क्रॉस कंट्री को लॉन्च करने जा रही है. वॉल्वो वी90 क्रॉस कंट्री को एस90 लग्ज़री सेडान की तर्ज पर तैयार किया गया है. भारत में लॉन्च होने वाली ‘क्रॉस कंट्री’ रेंज की ये तीसरी कार है.

क्रॉस कंट्री मॉडल होने के नाते वॉल्वो वी90 क्रॉस कंट्री में एसयूवी वाली खूबियां हैं और इसके ग्राउंड क्लियरेंस को बढ़ाया गया है. वी90 एस्टेट की तुलना की जाए तो वी90 क्रॉस कंट्री में ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग, सिल्वर स्किड प्लेट और रूफ रेल लगाया गया है. इस कार को ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से भी लैस किया गया है.

वॉल्वो वी90 क्रॉस कंट्री में 2.0-लीटर, 4-सिलिंडर डीज़ल इंजन लगा है जो 232 बीएचपी का पावर और 480Nm का टॉर्क देता है. इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है. इस कार में इको, डायनेमिक, कंफर्ट और रफ रोड ड्राइविंग मोड्स भी दिए गए हैं. कार की अनुमानित कीमत 65 लाख रुपये से लेकर 70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच बताई जा रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.