6 लाख रुपये से भी कम में आती है ये SUV, 100% बढ़ी कार कंपनी की बिक्री

कार के मामले में बीते कुछ सालों में लोगों के बीच सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी (SUV) की डिमांड काफी बढ़ी है. यही वजह है कि कार निर्माता कंपनियां सब-कॉम्पैक्ट SUV जोर भी दे रही हैं. हालांकि हैचबैक कारों के मुकाबले इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो जाती है लेकिन कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं जिन्होंने कम से कम बजट में भी ग्राहकों के लिए SUV पेश करने का प्रयास किया है. भारत में सस्ती सब-कॉम्पैक्ट SUV...

Published date india.com Updated: April 3, 2022 9:57 AM IST
Nissan Magnite: 6 लाख रुपये से भी कम में आती है ये SUV, 100% बढ़ी कार कंपनी की बिक्री
फोटो क्रेडिट: nissan.in

Nissan Magnite: कार के मामले में बीते कुछ सालों में लोगों के बीच सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी (SUV) की डिमांड काफी बढ़ी है. यही वजह है कि कार निर्माता कंपनियां सब-कॉम्पैक्ट SUV जोर भी दे रही हैं. हालांकि हैचबैक कारों के मुकाबले इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो जाती है लेकिन कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं जिन्होंने कम से कम बजट में भी ग्राहकों के लिए SUV पेश करने का प्रयास किया है. भारत में सस्ती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Nissan Magnite है और इसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं. इसका अंदाजा ऐसे लगाइए कि मैग्नाइट की सफलता के जरिए ही निसान ने पिछले वित्त वर्ष में बिक्री में 100 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है.

निसान इंडिया ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान 37,678 यूनिट्स की बिक्री की और इस दौरान कंपनी ने 4976 यूनिट्स एक्सपोर्ट के साथ 20 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की. हालांकि, निसान इंडिया ने मार्च में सिर्फ 3,007 यूनिट्स बिक्री की, जिसके चलते बिक्री में 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. निसान ने पिछले साल मार्च में 4,012 यूनिट्स की बिक्री की थी.

निसान कंपनी की सब कॉम्पैक्ट एसयूवी मैग्नाइट भारत में निसान का सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल बना हुआ है. दिसंबर 2020 में लॉन्च होने के बाद से कंपनी को भारत और विदेशों में मैग्नाइट एसयूवी के लिए एक लाख से ज्यादा बुकिंग मिली हैं. निसान ने हाल ही में बताया कि कि कोविड -19 महामारी और सेमीकंडक्टर की चुनौतियों के बावजूद मैग्नाइट ने 50,000 यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया है.

मैग्नाइट एसयूवी की कीमत (nissan magnite on road price in delhi) 5.76 लाख रुपये से 10.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है. यह कार दो तरह के पेट्रोल इंजन एक नैचुरली एस्पिरेटेड 1-लीटर (72PS/96Nm) और दूसरा 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल (100PS/160Nm) इंजन के साथ आती है.

इस कार का मुकाबला रेनो की कीगर (renault-kiger) से है और कीगर की एक्स शोरूम कीमत भी 5,84, 000 लाख रुपये से शुरू है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.