यामाहा फेज़र 250 टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद, अक्टूबर में होगी लॉन्च

बाइक का मुकाबला बजाज पल्सर आरएस 220 और केटीएम ड्यूक 200 से है.

Published date india.com Published: July 31, 2017 11:50 AM IST
Yamaha Fazer 250 spotted completely undisguised in red colour; Launch in October 2017 | यामाहा फेज़र 250 टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद, अक्टूबर में होगी लॉन्च

यामाहा मोटर इंडिया भारतीय बाज़ार में एक नई बाइक लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. कंपनी की अगली पेशकश यामाहा फेज़र 250 होगी जिसे अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है. फिलहाल, इस बाइक की टेस्टिंग की जा रही है और हाल ही में इसकी स्पाई तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों में ये बाइक का लुक पूरी तरह से नज़र आ रहा है. हालांकि, ये पहली बार नहीं जब ये बाइक टेस्टिंग के दौरान नज़र आई है.

Fazer 250 Spy 2

स्पाई तस्वीरों पर गौर करें तो बाइक में सिंगल पॉड हेडलैंप लगाया गया है. बाइक में 249 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, ऑयल कूल्ड इंजन लगा है. ये इंजन 20.69 बीएचपी का पावर और 20Nm का टॉर्क देता है. इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है.

Fazer 250 Spy 3

बाइक में 282mm डिस्क ब्रेक अपफ्रंट और 220mm रियर डिस्क ब्रेक लगाया गया है. बाइक में एबीएस है या नहीं, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है. कीमत की बात करें तो इसकी अनुमानित कीमत 1.30 लाख रुपये बताई जा रही है. बाइक का मुकाबला बजाज पल्सर आरएस 220 और केटीएम ड्यूक 200 से है.

Image Courtesy – Thrust Zone

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.