इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, आ रही है लंबी रेंज वाली Tata Nexon EV, शुरू हो गई बुकिंग

Long-range Tata Nexon EV:यदि आप भी इलेक्ट्रिक कार खरीदने की तैयारी में हैं और आपकी लिस्ट में टाटा की नेक्सॉन ईवी है तो आपके लिए थोड़े इंतजार करने में फायदा हो सकता है. दरअसल टाटा की लॉन्ग रेंज नेक्सॉन ईवी जल्द ही लॉन्च होने वाली है. हालांकि इसकी बुकिंग भी कुछ डीलरशिप में शुरू हो गई है. ऐसे में यदि आप थोड़ा इंतजार कर लेते हैं तो आपकों लॉन्ग रेंज के साथ ही नए फीचर वाली टाटा नेक्सॉन ईवी मिल सकती है..

Published date india.com Published: May 4, 2022 6:18 PM IST
इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, आ रही है लंबी रेंज वाली Tata Nexon EV, शुरू हो गई बुकिंग
तस्वीर वर्तमान में मौजूद नेक्सॉन ईवी की है.

टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) का नया वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है. दरअसल टाटा नेक्सॉन ईवी इस समय भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है और अब कंपनी इसका और अधिक रेंज वाला मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स के चुनिंदा डीलरों ने लॉन्ग-रेंज वाली टाटा नेक्सन ईवी के लिए प्री-बुकिंग लेना शुरू कर दिया है. बुकिंग राशि डीलर और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.

लॉन्च डेट

रिपोर्ट के मुताबिक Tata Nexon EV का अपडेटेड लॉन्ग-रेंज वर्जन भारत में 11 मई, 2022 को लॉन्च किया जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि जब कंपनी पुरानी नेक्सॉन ईवी का अपग्रेड वर्जन लॉन्च कर ही रही है तो इसके पावरट्रेन, एक्सटीरियर और इंटीरियर में भी कुछ बदलाव मिलेंगे.

रेंज

मौजूदा नेक्सन ईवी 30.2kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आती है जो फ्रंट एक्सल पर लगे इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देता है. यह 129bhp की पीक पावर और 245Nm का टार्क जेनरेट करता है और 9.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. बाजार में मौजूदा नेक्सॉन ईवी एक बार चार्ज करने पर 312 किमी की रेंज का वादा करती है तो उम्मीद की जा रही है कि नई नेक्सॉन 400 किलोमीटर या इससे अधिक रेंज देगी.

बैटरी

लॉन्ग रेंज Tata Nexon EV की बात करें तो इस SUV में पावरफुल 6.6kW AC चार्जर के साथ 40kWh का बैटरी पैक होगा. यह 400 किमी से ज्यादा की एआरएआई-प्रमाणित रेंज पेश करेगी. हालांकि रियल वर्ल्ड परिस्थितियों में लगभग 300-320 किमी हो सकती है.

फीचर्स

नेक्सॉन के नए वर्जन को नए पेंट कलर स्कीम के साथ पेश किया जा सकता है. इसके अलावा इसमें रियर डिस्क ब्रेक मिलने की संभावना है और इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम, क्रूज कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीटें, पार्क मोड और एयर प्यूरिफायर जैसे कुछ नए फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं.

कीमत

नेक्सन ईवी का मौजूदा मॉडल 14.54 लाख रुपये से लेकर 17.15 लाख रुपये की कीमत के बीच आता है, वहीं नई 2022 टाटा नेक्सन ईवी की कीमत थोड़ी ज्यादा होने की संभावना है. अंदाजन लॉन्ग-रेंज वर्जन की मौजूदा Nexon EV की तुलना में 2 लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक कीमत ज्यादा होने की उम्मीद है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.