Bihar में महागठबंधन को एक और झटका, RJD विधायक BJP में शामिल; कांग्रेस नेता ने भी दिये संकेत

Bihar Politics: बिहार में सरकार बदलने के बाद RJD के 5 विधायक अब तक BJP के पक्ष में आ चुके हैं. बिहार में कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने भी BJP के साथ जाने के संकेत दे दिए हैं.

Published date india.com Updated: March 1, 2024 5:27 PM IST
Bharat Bind
Bharat Bind

Bihar Politics: बिहार में महागठबंधन को उस समय बड़ा झटका लगा जब भभुआ से राजद (RJD) विधायक भरत बिंद (Bharat Bind) पार्टी का साथ छोड़कर BJP में शामिल हो गए. बिहार में सरकार बदलने के बाद RJD के 5 विधायक अब तक BJP के पक्ष में आ चुके हैं. बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को विधानसभा में RJD विधायक भरत बिंद सत्ता पक्ष की ओर आकर बैठ गए. बिहार में NDA की सरकार बनने के बाद फ्लोर टेस्ट के दौरान RJD के तीन विधायक प्रह्लाद यादव, चेतन आनंद और नीलम देवी ने NDA के पक्ष में वोट दिया था. बीजेपी में शामिल होने पर RJD के पूर्व विधायक भरत बिंद कहते हैं, ‘मुझे शामिल होना था इसलिए आ गया… हर कोई अपनी पार्टी ठीक से चला रहा है. मुझे नीतियों पर भरोसा है इसलिए आ गया…’

‘राजद ने कहा लोकतंत्र की हत्या’

इसके बाद RJD की विधायक संगीता देवी BJP के पक्ष में आ चुकी हैं. कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरव और मुरारी गौतम भी भाजपा के पक्ष में आ चुके हैं. दूसरी तरफ राजद के प्रवक्ता शक्ति यादव ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है. उन्होंने कहा कि यह कहीं से नियमानुकूल नहीं है. BJP कमजोर हो गई है, इस कारण वह पैसे के बल पर विधायकों को खरीद रही है.

नीतू सिंह ने भी दिए पाला बदलने के संकेत

बिहार में कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने भी BJP के साथ जाने के संकेत दे दिए हैं. पटना में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सांसद बनने का मन कर रहा है. अगर BJP नवादा सीट से टिकट देती है तो वे भाजपा में जाने के लिए सोचेंगी. उनसे जब पूछा गया कि BJP अगर टिकट देती है तब उन्होंने साफ लहजे में कहा कि भाजपा में चली जाऊंगी. उन्होंने कांग्रेस से भी नवादा लोकसभा क्षेत्र से टिकट देने की मांग की.

BJP में शामिल हुए BRS सांसद बीबी पाटिल

उधर, तेलंगाना के जहीराबाद संसदीय क्षेत्र से बीआरएस सांसद भीमराव बसवंत राव पाटिल भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए. केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य के लक्ष्मण और राष्ट्रीय महासचिव व तेलंगाना के प्रभारी तरुण चुघ की मौजूदगी में पाटिल ने भाजपा की सदस्यता ली. पिछले दो दिनों के भीतर BRS के लिये यह दूसरा झटका लगा है. तेलंगाना के नगरकुरनूल (आरक्षित) सीट से बीआरएस सांसद व दलित नेता पी रामुलु भाजपा में शामिल हुए थे. दो बार के सांसद पाटिल ने पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के. मदन मोहन राव को छह हजार से अधिक मतों से पराजित किया था.

(इनपुट: एजेंसियां) 

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.