Army Recruitment Scheme Agnipath People Oppose Stone Pelting In Buxer And Muzaffarpur
सेना के अग्निपथ को लेकर बिहार में बवाल, बक्सर में ट्रेन पर पथराव, मुजफ्फरपुर में लोग सड़कों पर उतरे
सेना में बहाली के लिए केंद्र सरकार ने मंगलवार को अग्निपथ योजना का ऐलान किया है. इसका आज बिहार में विरोध शुरू हो गया है. बक्सर में ट्रेन पर पथराव किया गया है तो वहीं मुजफ्फरपुर में लोग सड़कों पर उतरआए हैं.
Bihar News: सेना में युवाओं की बहाली के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है और अग्निपथ योजना लॉन्च की है जिसके तहत 4 साल के लिए युवाओं को अग्निवीर के तौर पर भर्ती की जाएगी. लेकिन मंगलवार को जहां अग्निपथ स्कीम का ऐलान हुआ है, वहीं बुधवार को बिहार के बक्सर-मुजफ्फरपुर जिले में विरोध होना शुरू हो गया है. बक्सर में युवाओं ने ट्रेन पर पथराव किया. मुजफ्फरपुर में लोग सड़कों पर उतर आए हैंं. जानकारी के मुताबिक पटना जा रही पाटलिपुत्र एक्सप्रेस पर पथराव किया गया. जिसकी वजह से काशी पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस करीब 18 मिनट तक प्लेटफॉ़र्म संख्या एक पर रुकी रही.
मुजफ्फरपुर में युवाओं ने चक्कर चौक पर आग जलाकर रोड जाम कर दिया है. यहां से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर चक्कर मैदान स्थित है जहां सेना में भर्ती के लिए रैली होती है. सदर थाना के पास भगवानपुर गोलम्बर पर भी बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं. वहां भी आग जलाकर एनएच 28 को जाम कर दिया है.
अग्निपथ स्कीम का क्यों विरोध कर रहे हैं युवा
बिहार में युवाओं का कहना है कि महज 4 साल के लिए भर्ती किया जाना रोजगार के अधिकार का हनन करना है. बता दें कि मंगलवार को ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने दिल्ली में इस स्कीम का ऐलान किया था. इस स्कीम के तहत 17.5 साल से अधिक और 21 साल तक की आयु के युवाओं को अग्निवीर के तौर पर भर्ती किया जाएगा और उन्हें 4 साल के लिए नौकरी मिलेगी. इनमें से ही 25 फीसदी युवाओं को आगे सेना में नियमित नौकरी के लिए चुना जाएगा और इसके लिए अलग से स्क्रीनिंग होगी. अग्निवीर के तौर पर काम करने के बाद सेवामुक्ति पर युवाओं को 11 लाख रुपये का एकमुश्त पैकेज देकर विदा किया जाएगा.
बिहार में अभ्यर्थी पिछले दो साल से सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, इनमें कुछ ऐसे भी हैं जो मेडिकल टेस्ट में पास हो गए और एग्जाम का इंतजार करते रह गए. कुछ ने एग्जाम भी दे दिया और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. रेलवे पुलिस इन अभ्यर्थियों को समझाती नजर आई कि इस तरह प्रदर्शन करने से कोई फायदा नहीं होनेवाला है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.