Bihar Assembly Election Bhojpuri Actor Pawan Singh Not Contest Election Vidhan Sabha Chunav
पवन सिंह नहीं उतरेंगे चुनावी मैदान में, कहा- बीजेपी में इसके लिए शामिल नहीं हुआ
भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सिंगर और बीजेपी के सदस्य पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में न लड़ने का ऐलान किया है. इस घोषणा को करते हुए उन्होंने बताया कि वो चुनाव लड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल नहीं हुए हैं.
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर कई दिनों से बिहार विधानसभा चुनाव में खड़े होने की कयास लगाई जा रही थी. हालांकि शनिवार (11 अक्टूबर) को उन्होंने ये साफ ऐलान कर दिया है कि वो विधानसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे. इस बात का ऐलान करते हुए कहा कि वो चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी में शामिल नहीं हुए हैं. वो पार्टी के सच्चे योद्धा हैं. बता दें कि पवन सिंह ने इस बात का ऐलान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के जरिए किया.
Bhojpuri singer-actor and BJP leader Pawan Singh tweets, “I, Pawan Singh, want to inform my Bhojpuri community that I did not join the party to contest the Bihar Legislative Assembly elections, nor do I intend to contest the assembly elections. I am a true soldier of the party… pic.twitter.com/fUnvPZlC0v
शनिवार को पवन सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूँ कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और नाहीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है. मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूँ और रहूँगा.’
मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूँ कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और नाहीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है |
मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूँ और रहूँगा। pic.twitter.com/reVNwocoav
बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ पवन सिंह की चल रही मुलाकातों की वजह से लगातार ये कयास लगाई जा रही थी कि वो चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. पर अब सब साफ हो गया है कि कि उनका करियर भोजपुरी सिनेमा और संगीत पर जारी रहेगा. बीते कई दिनों से पवन सिंह का उनकी पत्नी के साथ चल रहे विवाद के चलते उनका निजी जीवन भी सुर्खियों में है. पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उनपर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जो हर तरफ चर्चा का विषय बने हुए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.