बिहार विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री चेहरे को लेकर महागठबंधन में तकरार, कांग्रेस ने क्यों साधी चुप्पी?

Bihar Assembly Election: माना जा रहा है कि कांग्रेस अपने सवर्ण मतदाताओं को लेकर भी सचेत है कि तेजस्वी यादव के नाम की घोषणा से कहीं वे बिदक न जाएं.

Published date india.com Published: October 8, 2025 8:40 PM IST
बिहार विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री चेहरे को लेकर महागठबंधन में तकरार, कांग्रेस ने क्यों साधी चुप्पी?

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव मैदान में जाने से पहले सभी दलों में ‘योद्धाओं’ की खोज जारी है. इसे लेकर लगातार बैठकें हो रही हैं. इस बीच, महागठबंधन में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई. यहां इन पदों को लेकर दल अपनी-अपनी बात कह रहे हैं, लेकिन किसी सहयोगी का साथ मिलता नहीं दिख रहा है. राजद जहां अपने नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में प्रस्तुत कर रहा है, तो विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी भी खुद को उपमुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में खुद के नाम की घोषणा कर रहे हैं. ‎

क्या मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे तेजस्वी यादव?

बता दें कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद के फेस के रूप में कांग्रेस अपने पत्ते नहीं खोल रही है. पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी से इसे लेकर जब सवाल भी किया गया था, तब उन्होंने उस प्रश्न को टाल दिया था. कहा जाता है कि कांग्रेस की यह रणनीति मानी जा रही है कि चुनाव के पहले वह मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं करना चाहती, जबकि राजद तेजस्वी यादव के नाम पर मुखर है. ‎ कांग्रेस पिछले चुनाव की तरह राजद की पिछलग्गू से अलग नजर आ रही है. बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने इस चुनाव में कांग्रेस की रणनीतियों को बदला है. वैसे, कहा यह भी जा रहा है कि तेजस्वी यादव के सीएम फेस के नाम पर मुहर नहीं लगाकर दबाव की रणनीति पर आगे बढ़ रही है. कांग्रेस इस बार ऐसी सीटों पर अड़ी हुई है जहां वह मजबूत है. ‎ ‎

‘मल्लाह का बेटा होगा डिप्टी सीएम’

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, माना जा रहा है कि कांग्रेस अपने सवर्ण मतदाताओं को लेकर भी सचेत है कि तेजस्वी यादव के नाम की घोषणा से कहीं वे बिदक न जाएं. कृष्णा अल्लावारु कहते हैं, ‘हमारे लिए बिहार का भविष्य मायने रखता है. हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि बिहार में चौतरफा विकास की बयार बहे. किसी के भी हितों के साथ कोई समझौता नहीं हो. जो मुद्दे हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं, हम उसी पर प्राथमिकता दे रहे हैं.’ वीआईपी हालांकि तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री पद पर अपनी सहमति जता रही है. वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी दावे के साथ कहते हैं कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और अति पिछड़े मल्लाह का बेटा डिप्टी सीएम होगा. ‎

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.