By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Bihar Assembly Speaker Election: फिर हारा महागठबंधन, एनडीए की हुई जीत, अध्यक्ष बने विजय सिन्हा
बिहार विधानसभा के स्पीकर पद के लिए हुए चुनाव में एनडीए उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा जीते हैं. अब वे विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे.
Bihar Assembly Speaker Election: बिहार विधानसभा स्पीकर चुनाव में एनडीए (NDA) ने एक बार फिर महागठबंधन को मात दी है. स्पीकर पद के लिए हुए चुनाव में एनडीए की तरफ से भाजपा उम्मीदवार की जीत हुई है और विजय कुमार सिन्हा अब बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे. उन्होंने विरोधी दल महागठबंधन के अवध बिहारी चौधरी को हरा दिया है. विधानसभा के सदस्यों ने उन्हें अध्यक्ष के रूप में चुना है.
सदन के 126 सदस्य भाजपा के विजय सिन्हा के पक्ष में रहे. इससे पहले वाइस वोटिंग में भी विजय की जीत हुई. इसके बाद अब मत विभाजन से अध्यक्ष पद का चुनाव की प्रक्रिया की गई.
बता दें कि सदन में एमआईएम अध्यक्ष अख़तरुल ईमान का बयान आया कि अध्यक्ष पद का चुनाव सर्वसम्मति से हो. इसको जितन राम मांझी ने भी सराहा. लेकिन उन्होंने कहा कि इसका फ़ैसला सदन के माननीय लेंगे. इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया की गई.
सदन में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए पर निशाना साधा. तेजस्वी ने कहा कि ये सरकार नैतिकता की बात क्यूं कर रही है. ये सरकार भी चोरी से आई है. इसके बाद मांझी ने तेजस्वी को बयान देने से रोक दिया. इसके बाद मांझी ने कहा कि अध्यक्ष पद का चुनाव हो. फिर मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई. विपक्ष ने सदन में नीतीश कुमार की मौजूदगी का विरोध किया, जिसपर मांझी ने कहा कि उनकी उपस्थिति की गिनती नहीं हाे रही है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें