
Shivani sharma
शिवानी शर्मा वर्तमान में India.com Hindi में Sub-Editor और Producer के रूप में काम कर रही हैं. यहां उनका काम समाचारों को लिखना, एडिट करना, और पाठकों तक सही रूप ... और पढ़ें
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर सियासत गरम हो गई है. जिसके तहत 4 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बिहार में 5 घंटे का बिहार बंद का ऐलान किया है. माना जा रहा है कि ये भारत बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अगुवाई में प्रदर्शन किया जाएगा.
बता दें कि इस बंद का ऐलान तब किया गया जब बिहार के दरभंगा में महागठबंधन की एक रैली में राजद और कांग्रेस के कुछ नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी. जिसके बाद बीजेपी और सभी सहयोगी दलों में आक्रोश देखा गया. इस दौरान उन्होंने कहा कि ये न केवल पीएम मोदी की मां का बल्कि देश की हर मां का अपमान है. इसको लेकर बिहार के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा ‘बिहार की धरती माताओं का सम्मान करती है और इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी.’ आइए जानते हैं कि इस बंद से क्या प्रभावित होगा और क्या चालू रहेगा.
बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि ये बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा. यानी कि इस पांच घंटे के दौरान राज्य में कई सेवाएं और गतिविधियां प्रभावित रहेंगी.
एनडीए ने इस बंद का नेतृत्व बीजेपी महिला मोर्चा को सौंपा है. उमेश कुशवाहा ने कहा, ‘महागठबंधन ने एक मां का अपमान किया है, जो पूरे बिहार की माताओं और बहनों का अपमान है. इसलिए महिलाएं इस विरोध का नेतृत्व करेंगी.’ ये प्रदर्शन माताओं और महिलाओं की गरिमा की रक्षा के लिए एक प्रतीकात्मक कदम है.
बंद के दौरान कई सेवाएं प्रभावित होंगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.