लोक गायिका शारदा सिन्हा की सेहत में नहीं हो रहा सुधार, दिल्ली AIIMS में वेंटिलेटर पर रखा गया

Sharda Sinha Health Update: बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत सोमवार को और भी ज्यादा खराब हो गई. जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया.

Written by: Gargi Santosh
Published: November 4, 2024, 11:28 PM IST

Sharda Sinha Health Update: बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है. एक हफ्ते पहले उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया. सोमवार को सिन्हा की हालत और खराब हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया.

इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं लोक गायिका

आपको बता दें कि छठ गीतों के लिए मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्‍हा कैंसर बीमारी से पीड़ित हैं. पिछले महीने यानि अक्टूबर की 26 तारीख को उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. मगर, आज (4 नवंबर) कुछ घंटों पहले उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, इंफेक्शन बढ़ने के बाद शारदा को आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है.

सूत्रों की मानें तो डॉक्टरों की पूरी एक टीम उनकी सेहत को लेकर निगरानी कर रहे हैं. कैंसर के अलावा, सिन्हा 2018 से मल्टीपल मायलोमा से जूझ रही हैं. वह तकरीबन दो हफ्ते से अस्पताल में भर्ती में हैं, तभी से उनका इलाज चल रहा है.

छठ के गीतों के लिए काफी प्रसिद्ध हैं शारदा सिन्हा

शारदा सिन्हा छठ पूजा के दौरान काफी चर्चा में रहती हैं. बिहार में छठ के दौरान उनके लोक गीतों को खूब सुना जाता है. मंगलवार से छठ पूजा का आगाज़ होने जा रहा है, मगर उसे पहले ही शारदा की तबीयत बिगड़ गई. उनके चाहने वाले काफी मायूस हो गए हैं, और गायिका के ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं. बता दें कि शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी लोकगीतों को भी अपनी आवाज दे चुकी हैं. इसके अलावा, उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में लोकगीत गाए हैं.

जानें कौन हैं शारदा सिन्हा?

पद्म भूषण से सम्मानित 72 वर्षीय शारदा सिन्हा एक लोकप्रिय लोक गायिका और शास्त्रीय गायिका हैं. वह बिहार की रहने वाली हैं, शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी गानों के लिए जानी जाती हैं. उनके चर्चित गानों में ‘विवाह गीत’ और ‘छठ गीत’ शामिल हैं. संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें 1991 में पद्म श्री और 2018 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया है.

शारदा सिन्हा का जन्म 1 अक्टूबर 1952 को बिहार के समस्तीपुर में संगीत से जुड़े एक परिवार में हुआ था. उन्होंने 1980 में ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन से अपना करियर शुरू किया और जल्द ही अपनी दमदार आवाज और भावनात्मक प्रस्तुति के लिए मशहूर हो गईं. उन्हें अपने काम के लिए कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें 1992 में पद्म श्री और 2018 में पद्म विभूषण शामिल हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.