राज्यसभा पहुंचे नीतीश कुमार, अब कौन संभालेगा बिहार की कमान? जानिये CM की रेस में सबसे आगे कौन

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, अब बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है. जानिए CM रेस में कौन-कौन नेता शामिल है.

Updated Date:April 10, 2026 7:09 PM IST

By Gargi Santosh Edited By Gargi Santosh

Advertisement

बिहार की राजनीति में आज यानी शुक्रवार (10 अप्रैल, 2026) को एक ऐतिहासिक बदलाव हुआ है. लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने अब राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है. अब वह उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं - जिन्होंने विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा चारों सदनों में सदस्यता हासिल की है. यह नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन का एक नया अध्याय है, जिससे राज्य की राजनीति पर भी असर पड़ेगा. शपथ लेने से पहले उन्होंने राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा से मुलाकात की थी.

Advertising
Advertising

बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी तेज

अब बिहार में नई सरकार की स्थापना की प्रक्रिया तेज हो गई है. जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे, जिससे सत्ता परिवर्तन संभव होगा. बीजेपी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में इस बदलाव पर लगातार चर्चा हो रही है. दिल्ली में एक कोर ग्रुप की बैठक बुलाई गई है, जिसमें बिहार के नेताओं के साथ मिलकर नए नेतृत्व पर चर्चा की जाएगी. आने वाले कुछ दिनों में नए मुख्यमंत्री का नाम पता चल जाएगा.

PM मोदी ने की नीतीश कुमार की प्रशंसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को उनके राज्यसभा सदस्य बनने पर बधाई दी और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की प्रशंसा की. उनका कहना था कि नीतीश कुमार देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं और बिहार को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. प्रधानमंत्री ने भी कहा कि उनके अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी. यह बयान न सिर्फ सम्मान व्यक्त करता है, बल्कि यह भी बताता है कि नीतीश कुमार की केंद्रीय राजनीति में भूमिका अब और महत्वपूर्ण हो सकती है.

Also Read

More Hindi-news News

कौन बनेगा नया CM? रेस में किस-किस का नाम

नीतीश कुमार के दिल्ली से जाने के बाद, बिहार में नए मुख्यमंत्री के नामा भी चर्चा तेज है. इस बीच, कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं जिनमें - सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, नित्यानंद राय, रेणु देवी और दिलीप जायसवाल शामिल हैं. सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने वाले पोस्टर भी पटना में बीजेपी कार्यालय के बाहर देखे गए, जिससे अटकलें बढ़ गई हैं. हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक किसी नाम की घोषणा नहीं हुई है.

Advertisement

नीतीश कुमार के लिए बड़ी परीक्षा

नीतीश का यह निर्णय न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे NDA गठबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती है. अब देखना होगा कि नई सरकार कैसे राज्य की राजनीति में स्थिरता बनाएगी और नीतीश मॉडल को आगे बढ़ाएगी. 14 अप्रैल को विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री का नाम घोषित किया जाएगा. कुल मिलाकर, पूरे देश की नजर बिहार की राजनीति पर है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date:April 10, 2026 7:09 PM IST

Updated Date:April 10, 2026 7:09 PM IST