Bihar में नाग पंचमी पर जुलूस के दौरान हुआ बवाल, बेकाबू हुई भीड़ ने पत्थर फेंके। देखें Video

Bihar News Today: बिहार के मोतिहारी में नाग पंचमी के अवसर पर निकलने वाले महावीरी झंडा के जुलूस के दौरान बवाल हो गया. जानकारी के अनुसार, जुलूस पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किए जाने के बाद दो समुदायो में हिंसक झड़प हो गई.

Published date india.com Published: August 22, 2023 12:03 PM IST
Bihar में नाग पंचमी पर जुलूस के दौरान हुआ बवाल, बेकाबू हुई भीड़ ने पत्थर फेंके। देखें Video

नई दिल्ली: बिहार के मोतिहारी में नाग पंचमी के अवसर पर निकलने वाले महावीरी झंडा के जुलूस के दौरान बवाल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, जुलूस पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किए जाने के बाद दो समुदायो में हिंसक झड़प हो गई. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग इकट्‌ठे होकर दूसरे पक्ष के घर पर ईंट-पत्थर बरसाते हुए दिख रहे हैं. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया और जांच कर रही है. बिहार एसडीपीओ नंद प्रसाद ने कहा, इलाके में अभी शांति है, हम नजर रख रहे हैं. फोर्स और मजिस्ट्रेट जगह-जगह पर तैनात हैं.

बगहा में भी हिंसा भड़की

इससे पहले सोमवार को बिहार के बगहा (पश्चिमी चम्पारण ) में भी नाग पंचमी के अवसर पर निकलने वाले महावीरी झंडा के जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई. मामले में मिली जानकारी के अनुसार, जुलूस पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किए जाने के बाद दो समुदायो में हिंसक झड़प हो गई. इसके बाद दोनों तरफ से पथराव किया गया जिसमें पुलिस पत्रकार सहित दर्जनों लोग जख्मी हुए. स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल व पदाधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचे और मामला सुलझाया.

ये भी पढ़ें- Breaking: नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

पुलिस ने बताया कि बगहा नगर के रतनमाला मोहल्ले में एक समुदाय विशेष के द्वारा महावीरी झंडा जुलूस के ऊपर पथराव कर दिया गया. इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों तरफ से पत्थरबाजी की गई. इलाके में हिंसा होते देख दुकानदारों ने अपनी दुकानों की शटर गिरा दी वहीं, बैंक चौराहा समेत मुख्य चौराहा बंद हो गए. इसके बाद कुछ गाड़ियां आग के हवाले कर दी गई. इस घटना में आम लोगों के साथ-साथ कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं. स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. बिहार में दोबारा हिंसा नहीं भड़के इसके लिए पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.