बिहार : नवादा की दलित बस्ती में दबंगों ने मचाया आतंक, ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद 80 घरों में लगाई आग

Bihar Crime : बिहार के नवादा में महादलित टोला में दबंगों ने फायरिंग करते हुए लगभग 80 घरों में आग लगा दिया है. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है.

Published date india.com Updated: September 18, 2024 10:25 PM IST
बिहार : नवादा की दलित बस्ती में दबंगों ने मचाया आतंक, ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद 80 घरों में लगाई आग

Nawada : बिहार के नवादा में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे देश में सनसनी फैला दी है. नवादा के महादलित टोला में दबंगों ने कई राउंड फायरिंग करते हुए करीब 80 घरों को आग के हवाले कर दिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मौके पर दमकल विभाग कई गई गाड़ियां मौजूद है और आग पर कड़ मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है. पुलिस ने भी इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और दबंगों की तलाश में जुट गई है. इस घटना में कई पालतू मवेशियों के मारे जाने की सूचना है, कई ग्रामीणों ने दावा किया कि दबंगों ने उनके साथ मारपीट की और गोलियां चलाई.

यह भी पढ़ें : दुनिया के 10 सबसे दुखी देश में कैसे रहते हैं लोग, अनहैप्पी कंट्री में भारत का नंबर जान खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

भूमि विवाद को लेकर शुरू हुआ बवाल

पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है जहां महादलित टोला में बड़ी संख्या में दलित समुदाय के लोग रहते हैं. दबंगों ने दलितों को निशाना बनाते हुए पहले ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर कथित तौर पर उनके घरों में आग लगा दी. घटना के बाद बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच कर पुलिस कैंप कर रही है. बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला भूमि विवाद को लेकर शुरू हुआ, जो कई दिनों से दबंगों और दलितों के बीच चल रहा था. बुधवार को बड़ी संख्या में दबंगों ने गांव में पहुंचकर कई राउंड फायरिंग की. इससे भी जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने गांव मे दलितों की बस्ती में आग लगा दी.

प्रशासन में मचा हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन की टीम पहुंच गई है और अग्निशमन की कुल 9 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना के बाद पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कृष्णा नगर गांव की इस घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है. करीब 80 घर में आग लगने की घटना में अब तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नही है. हालांकि कई पालतू मवेशियों की मौत झुलसकर हो गई, जिन्हें समय रहते बचाया नहीं जा सका.

ग्रामीणों ने बताई आंखों देखी

मौके पर सदर एसडीओ अखिलेश कुमार, एसडीपीओ अनोज कुमार, एसडीपीओ सुनील कुमार समेत कई आला अधिकारी पहुंच गए हैं. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस पूरी घटना को प्राण बिगहा के नंदू पासवान और उसके साथियों ने अंजाम दिया है. शाम करीब 7:30 बजे नंदू अपने सैकड़ों साथियों को लेकर गांव पहुंचा और अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान उसके साथियों ने कई ग्रामीणों को साथ मारपीट भी की और फिर 80-85 घरों में आग लगा दी. पिछले साल नवंबर में भी ऐसी ही एक घटना को अंजाम दिया गया था. लोगों का आरोप है कि पुलिस ने तब कोई कार्रवाई नहीं की थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.