By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Bihar Chunav Result 2020 Live Updates: केवल 25% वोटों की हुई है गिनती, जश्न में डूबे एनडीए खेमे का होश उड़ा सकती हैं ये 14 सीटें
Bihar Chunav Result 2020 Live Updates: अब तक केवल एक करोड़ वोटों की गिनती हुई है जबकि चार करोड़ दस लाख वोट पड़े हैं.
Bihar Chunav Result 2020 Live Updates in Hindi: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Chunav) के लिए मंगलवार को चल रही मतगणना के रुझानों के अनुसार राज्य विधानसभा की 243 सीटों में से राजग (NDA) 127 सीटों पर आगे चल रहा है और गठबंधन में भाजपा अपनी सहयोगी पार्टी नीतीश कुमार नीत जदयू से बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है. भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, विपक्षी महागठबंधन 102 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है.
Bihar Chunav Result 2020 Live – मतगणना के रुझानों में भाजपा 74 सीटों पर आगे चल रही है जबकि सहयोगी जदयू 48 सीट पर, हम पार्टी एक पर और वीआईपी पार्टी 4 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है. महागठबंधन से राजद 66 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 20 सीटों पर, भाकपा-माले 13 सीट, माकपा और भाकपा तीन-तीन सीटों पर आगे चल रही हैं.
हालांकि बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Chunav Result 2020) में अब तक केवल एक करोड़ वोटों की गिनती हुई है जबकि चार करोड़ दस लाख वोट पड़े हैं. इस लिहाज से अभी केवल 25 प्रतिशत वोट ही पड़े हैं. इस प्रकार तीन करोड़ दस लाख वोटों की गिनती होनी बाकी है.
ऐसे में अभी से किसी भी गुट को स्पष्ट विजेता मान लेना गलती हो सकती है. क्योंकि कई सीटों पर नंबर 1 और नंबर 2 उम्मीदवार के बीच अंतर 500 से भी कम है. खास बात ये है कि कई सीटों पर यह अंतर दहाई की संख्या तक आ चुका है. ऐसे में इन सीटों पर नतीजे किसी ओर भी जा सकते हैं.
ये हैं वो सीटें-
सीट | आगे | पीछे | मार्जिन (वोट का अंतर) |
1. अलीनगर | विकासशील इंसान पार्टी | राष्ट्रीय जनता दल | 32 |
2. अमरपुर | इंडियन नेशनल कांग्रेस | जनता दल (यूनाइटेड) | 331 |
3. अररिया | इंडियन नेशनल कांग्रेस | जनता दल (यूनाइटेड) | 260 |
4. अतरी | राष्ट्रीय जनता दल | जनता दल (यूनाइटेड) | 227 |
5. बाजपट्टी | राष्ट्रीय जनता दल | जनता दल (यूनाइटेड) | 380 |
6. बख्तियारपुर | राष्ट्रीय जनता दल | भारतीय जनता पार्टी | 479 |
7. कसबा | लोक जन शक्ति पार्टी | इंडियन नेशनल कांग्रेस | 5 |
8. कटिहार | भारतीय जनता पार्टी | राष्ट्रीय जनता दल | 55 |
9. केवटी | भारतीय जनता पार्टी | राष्ट्रीय जनता दल | 247 |
10. मधेपुरा | जनता दल (यूनाइटेड) | राष्ट्रीय जनता दल | 371 |
11. महाराजगंज | जनता दल (यूनाइटेड) | इंडियन नेशनल कांग्रेस | 431 |
12. नाथनगर | राष्ट्रीय जनता दल | जनता दल (यूनाइटेड) | 110 |
13. सीतामढ़ी | भारतीय जनता पार्टी | राष्ट्रीय जनता दल | 181 |
14. तरारी | निर्दलीय | कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट – लेनिनिस्ट) | 8 |
चुनाव आयोग के मुताबिक बिहार में बहुजन समाज पार्टी दो सीटों पर आगे चल रही है. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम 3 सीट पर आगे चल रही है. निर्दलीय 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं. राजग से अलग होकर चुनाव लड़ने वाली चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी सिर्फ दो सीटों पर बढ़त बनाये हुए है. लोजपा ने चुनाव में जदयू के उम्मीदवारों के मुकाबले अपने उम्मीदवार उतारे थे.
भाजपा और जदयू गठबंधन को अब तक 35.43 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं जबकि राजद-कांग्रेस महागठबंधन को 32.13 प्रतिशत वोट मिले हैं. बहरहाल, चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 के कारण इस बार मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ायी गई थी और मतगणना देर तक चल सकती है.