Bihar CM Nitish Kumar: आम चुनाव 2024 में PM Face को लेकर नीतीश का बड़ा बयान-अगर पूरा विपक्ष साथ चले तो... देखें Video

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी लोकसबा चुनाव 2024 में पीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि पहले बिहार का कामकाज देखना है उसके बाद विपक्षी एकता को भी मजबूत करने का काम करेंगे.नीतीश ने क्या कहा-देखें Video

Published date india.com Updated: August 12, 2022 1:56 PM IST
Bihar CM Nitish Kumar: आम चुनाव 2024 में PM Face को लेकर नीतीश का बड़ा बयान-अगर पूरा विपक्ष साथ चले तो... देखें Video
bihar cm Nitish Kumar

Bihar CM Nitish Kumar: भाजपा का साथ छोड़कर बिहार में सात पार्टियों का महागठबंधन का नेतृत्व करने वाले सीएम नीतीश कुमार को लेकर भाजपा नेता कई तरह के आरोप लगा रहे हैं. नेताओं का कहना है कि पीएम पद का ख्वाब देखनेवाले नीतीश कुमार ने इसीलिए बिहार में एनडीए का साथ छोड़कर एक बार फिर से महागठबंधन का हाथ थाम लिया है. नीतीश कुमार पर जनादेश का अपमान करने का आरोप भी लगाया जा रहा है. इसका नीतीश ने सीधा जवाब दिया है कि उन्हें जो कहना हो कहते रहें, हम अपना काम करेंगे.

वहीं, आज नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता में अपनी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर कहा कि, “हम सभी को एकजुट करना चाहेंगे. मैं सकारात्मक काम कर रहा हूं. मुझे बहुत सारे फोन आ रहे हैं, मैं सब कुछ कर रहा हूं. मैं करूंगा सब कुछ लेकिन पहले मैं यहां अपना काम करूंगा.”

बिहार के सीएम नीतीश कुमार से जब पूछा गया कि उन्हें पीएम चेहरे के रूप में देखा जा रहा है, तो उन्होंंने कहा “मैं हाथ जोड़कर कहता हूं, मेरे पास ऐसा कोई विचार नहीं है..मेरा काम सभी के लिए काम करना है. मैं यह देखने का प्रयास करूंगा कि सभी विपक्षी दल एक साथ काम करें. अगर वे करते हैं, तो अच्छा होगा .., ”

तेजस्वी के युवाओं को 10 लाख नौकरी के वादे पर कहा

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के 10 लाख के वादे के बारे में पूछे जाने पर कहा, “यह सही है. हम प्रयास कर रहे हैं और हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे. उन्होंने जो कहा है वह सही है.इसके लिए सभी प्रयास किए जाएंगे.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बता दें कि बुधवार को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. अब नीतीश के नए कैबिनेट की चर्चा हो रही है. इसमें कौन-कौन शामिल होंगे, तेजस्वी ने कहा है कि इसका फैसला नीतीश कुमार करेंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.