'उनसे तो बस झूठ-मूठ का साथ था', नीतीश कुमार ने महागठबंधन को लेकर कही ऐसी बात PM मोदी भी हंसने लगे

PM Modi Bihar Rally: प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा. रैली में बिहार के सीएम भी मौजूद रहे.

Written by: Gaurav Barar
Updated: April 4, 2024, 8:11 PM IST

Nitish Kumar on INDIA Alliance: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को बिहार के जमुई (Jamui) में चुनावी रैली की. इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भी मंच पर पीएम के साथ नजर आए. यहां रैली को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने इंडिया (INDIA) गठबंधन से अलग होने पर बड़ा बयान दिया.

जमुई की रैली में नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होने पर कहा, ‘वो तो हम लोगों ने झूठ-मूठ का साथ कर लिया था, लेकिन जब हमने देखा कि वहां गड़बड़ हो रही है तो हम अलग हो गए.’ उनकी ये बात सुन पीएम मोदी भी मुस्कुराने लगे. नीतीश ने साथ ही पीएम की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘अब हम हमेशा के लिए एक साथ हैं. अब कभी इधर उधर नहीं होने वाले हैं.’

नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी की तारीफ

पीएम मोदी की तारीफ करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, ‘पीएम मोदी 10 साल से केंद्र सरकार में हैं और उन्होंने बिहार और देश के लिए बहुत काम किया है. जब से हमने सत्ता संभाली है, हिंदू-मुस्लिम दंगे बंद हो गए हैं, मैं मुस्लिम समुदाय से अपील करना चाहता हूं कि अगर आपने गलती से उन्हें (विपक्ष) वोट दिया, तो फिर से वो दंगे शुरू हो जाएंगे.’

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

वहीं, रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर उसके शासन के दौरान देश की ‘प्रतिष्ठा को धूमिल’ करने का आरोप लगाया. पीएम मोदी ने साथ ही ‘‘बेदाग रिकार्ड’’ के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की. प्रधानमंत्री ने दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाली आम आदमी पार्टी पर भी परोक्ष रूप से कटाक्ष किया.

पाकिस्तान का नाम नहीं लिए बिना किया कटाक्ष

उन्होंने कहा, ‘एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले ये लोग अब मोदी को अपशब्द बोलने के लिए एक साथ आ गए हैं.’ पीएम मोदी ने दावा किया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब गेहूं के लिए संघर्ष कर रहे छोटे देशों के आतंकवादी जब चाहते थे तब हमला कर देते थे.

इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन सरकार के कार्यकाल में, भारत ने पलट कर वार करना शुरू किया है. वह मगध साम्राज्य के प्राचीन गौरव को पुनर्जीवित कर रहा है.

रेलवे में नौकरी के बदले भूमि घोटाले का किया जिक्र

पीएम मोदी ने ‘रेलवे में नौकरी के बदले भूमि’ घोटाले का जिक्र करते हुए कहा, ‘हमारे सहयोगी नीतीश बाबू (बिहार के मुख्यमंत्री) भी रेल मंत्री थे. उनका कितना बेदाग रिकॉर्ड था.’ रेलवे में नौकरी के बदले भूमि मामले में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद आरोपी हैं.

प्रधानमंत्री ने राजद-कांग्रेस गठबंधन पर अयोध्या में राम मंदिर का अपमान करने और देश के राष्ट्रपति के रूप में एक आदिवासी महिला (द्रौपदी मुर्मू) के चुनाव का विरोध करने का भी आरोप लगाया.

रैली में उमड़ी भारी भीड़ देखकर प्रसन्न दिखाई दे रहे पीएम मोदी ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि बिहार के लोगों ने राज्य की सभी 40 सीट पर राजग को जीत दिलाने और 400 से अधिक सीट का लक्ष्य हासिल करने में मदद करने का फैसला किया है.’

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.