बिहार: ट्रक से कुचलकर 5 कांवड़ियों की मौत

सभी घायल कांवड़ियों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है

Updated: July 26, 2016, 2:56 PM IST

बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक ट्रक से कुचलकर पांच कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले करीब 15 कांवड़िये झारखंड के बैद्यनाथ धाम से पूजा कर लौट रहे थे कि तभी उनकी जीप चकाई के पास खराब हो गई।

चकाई पेट्रोल पंप के पास जीप ठीक कराने के लिए कुछ कांवड़िये जीप से निकलकर सड़क किनारे आराम करने लगे। इसी दौरान चकाई की ओर से आ रहे बालू से लदे अनियंत्रित ट्रक ने जमीन पर लेटे कांवड़ियों को कुचल दिया। यह भी पढ़ें: कश्मीर में तनाव के बाद अमरनाथ यात्रा बहाल

इस दुर्घटना में मौके पर पांच कांवड़ियों की मौत और चार घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी घायल कांवड़ियों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों में तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि ट्रक के चालक और सह चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.