Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव अब अपने चरम पर है. चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप के दौरान मर्यादा की सीमाएं भी अब टूट रहीं हैं. जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक और मटिहानी विधानसभा क्षेत्र (Matihani Assembly Seat) से पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह (Narendra Singh) उर्फ बोगो सिंह (Bogo Singh) को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के नेता व JNU छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) को बंदर कह दिया.
बेगूसराय में मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से अपने नामांकन के बाद बोगो सिंह ने कन्हैया कुमार पर विवादित बयान दिया और उनपर सवाल दागते हुए उन्हें बंदर कह दिया. बोगो सिंह ने पूछा कि कोरोना काल में कन्हैया कुमार कहां थे. इसका उन्हें जवाब देना चाहिए. बता दें कि कन्हैया कुमार की पार्टी विपक्षी महागठबंधन (Grand Alliance) का हिस्सा है. वे बेगूसराय में महागठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं.
बोगो सिंह ने अपने भाषण में कहा कि उनके पूरे क्षेत्र में ऐसा कोई काम नहीं बचा है, जिसे लेकर सरकार पर सवाल खड़ा किया जा सके. उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार तथा बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने परस्पर सामंजस्य बैठाते हुए बिहार में विकास का काम किया है. यही वजह है कि आज मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में भी गांव-गांव तक सड़कें बन गईं हैं. उन्होने दावा किया कि जनता उन्हें ही चुनेगी,
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.