Bihar Election 2025 40 Seats Reserved In Bihar Elections Know Which Category Got How Many Seats
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में 40 सीटें की गई आरक्षित, जानिए किस वर्ग को कितनी सीटें मिलीं?
Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. इस बार चुनाव आयोग ने 40 सीटों को आरक्षित किया है. इस स्टोरी में हम आपको बता रहे हैं की किस वर्ग को कितनी सीटे मिली हैं.
Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. इस बार चुनाव आयोग ने 40 सीटों को आरक्षित किया है, जिसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं. यह आरक्षण सामाजिक संतुलन बनाए रखने और सभी वर्गों की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए किया गया है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी कि बिहार में इस बार कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. इनमें 3.92 करोड़ पुरुष, 3.50 करोड़ महिलाएं और 1,725 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं.
बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों है जिसमें 40 सीटे आरक्षित की गई है. इसमें से 38 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित की गई हैं. यह आरक्षण सामाजिक संतुलन बनाए रखने और सभी वर्गों की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए किया गया है. इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं के साथ यह चुनाव बिहार के लोकतंत्र का एक बड़ा उदाहरण बनने जा रहा है. चुनाव आयोग ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित और सहज बनाने के लिए हर स्तर पर खास तैयारी की गई है.
इस बार राज्य भर में 90,712 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं. इनमें से 76,801 ग्रामीण इलाकों में जबकि 13,911 शहरी इलाकों में स्थापित किए गए हैं. औसतन हर बूथ पर करीब 818 मतदाता मतदान करेंगे. आयोग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं जैसे पानी, रोशनी, और शौचालय की व्यवस्था हो. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि चुनाव इस बार मतदाताओं के लिए और भी सुगम व पारदर्शी होंगे. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी खास ध्यान रखा गया है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या हिंसा की संभावना न रहे.
चुनाव आयोग ने बताया कि 250 मतदान केंद्रों पर घोड़ों से पुलिस गश्त करेगी, जबकि 197 मतदान केंद्रों पर मतदान दल नाव के जरिए पहुंचेंगे. इसका मतलब यह है कि आयोग ने राज्य के कठिन और दूरस्थ इलाकों में भी मतदान को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. आयोग का उद्देश्य है कि कोई भी मतदाता अपने मत का अधिकार देने से वंचित न रहे. बिहार चुनाव 2025 न केवल संख्या के लिहाज से बड़ा है, बल्कि यह प्रशासनिक और तकनीकी दृष्टि से भी एक महत्वपूर्ण चुनाव साबित होने जा रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.