
Md. Raja Alam
नमस्कार, मैं मो राजा आलम हूं और वर्तमान में India.Com हिंदी (Zee Media Group) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में अपने अब तक के दो वर्षों ... और पढ़ें
देश की मशहूर लोक और शास्त्रीय गायिका मैथिली ठाकुर ने राजनीति में कदम रख दिया है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम बिहार विधानसभा चुनाव में हलचल तेज कर दी है. मैथिली ठाकुर को लेकर लोग यह मान रहे थे कि वे बेनीपट्टी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन BJP ने अपनी पहली उम्मीदवार की लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं किया.
#WATCH | Ahead of #BiharElection2025, folk and devotional singer Maithili Thakur joins the BJP in Patna, Bihar. pic.twitter.com/qkY1ocUsIZ
— ANI (@ANI) October 14, 2025
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी मैथिली ठाकुर को अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दे सकती है. हाल ही में बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से मैथिली की मुलाकात हुई थी, जिसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई थी कि पार्टी उन्हें टिकट दे सकती है. विनोद तावड़े ने एक्स पर मैथिली के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- “बिहार की बिटिया मैथिली ठाकुर राज्य के विकास में योगदान देना चाहती हैं.” इस ट्वीट के बाद लोगों को यकीन हो गया था कि मैथिली को बेनीपट्टी से उम्मीदवार बनाया जाएगा. हालांकि, बीजेपी ने इस सीट से मौजूदा विधायक विनोद नारायण झा को ही टिकट दिया है.
बेनीपट्टी सीट से 68 साल के वरिष्ठ नेता विनोद नारायण झा को दोबारा मौका दिया गया है. वे 1977 के जेपी आंदोलन से राजनीति में सक्रिय हैं और अब तक दो बार विधायक और एक बार विधान पार्षद बन चुके हैं. पार्टी ने उनके अनुभव और स्थानीय पकड़ को देखते हुए उन्हें फिर से मौका दिया है. पार्टी का विश्वास है कि इस सीट पर इनकी लोकप्रियता अब भी कायम है.
मैथिली ठाकुर मधुबनी जिले की रहने वाली हैं, जिन्होंने महज 11 साल की उम्र में जी टीवी के ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ शो में अपनी पहचान देशभर में बनाई ली थीं. अब उनकी उम्र 25 साल है और वे भोजपुरी, मैथिली और हिंदी भजनों व लोकगीतों के लिए देशभर में मशहूर हैं. उन्होंने 4 साल की उम्र से संगीत सीखना शुरू कर दिया था और 10 साल की उम्र में स्टेज पर परफॉर्म. उनके पिता मैथिल संगीतज्ञ हैं और दोनों भाई रिषव व अयाची ठाकुर तबला और हारमोनियम में निपुण कलाकार हैं. 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने उन्हें ब्रांड एंबेसडर भी बनाया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.