बिहार में नई सरकार बनने के 24 घंटे बाद सड़कों पर हजारों युवा, लाठीचार्ज के बाद भी नहीं रुके, जानिए पूरा मामला

बिहार में नए मंत्रिमंजल विस्तार से महज 24 घंटे बाद ही सड़कों पर आंदोलन हो रहा है. BPSC कैंडिडेट्स सड़कों पर हैं, उनपर लाठी चार्ज हुआ. ये कैंडिडेट्स BPSC TRE 4.0 के विज्ञापन को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं. जानिए इनकी क्या मांगे हैं. प्रदर्शन के क्या कारण हैं.

Written by: Farha Fatima
Updated: May 8, 2026, 2:15 PM IST

बिहार में नई कैबिनेट के जश्न के बीच युवाओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है! NDA सरकार की नई मंत्रिमंडल विस्तार के महज 24 घंटे बाद पटना की सड़कें बेचैन हो उठीं. BPSC TRE 4.0 के उम्मीदवार, जो सालों से सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, भारी पुलिस बल के सामने डटे हुए हैं. लाठीचार्ज की खबरें आ रही हैं, युवा चिल्ला रहे हैं – “नौकरी दो, वादा निभाओ!” यह आंदोलन भर्ती का मुद्दा होने के साथ, बल्कि बेरोजगार युवाओं के टूटते धैर्य की कहानी दिखा रहा है.

ANI और स्थानीय X पोस्ट के मुताबिक, पटना के जेपी गोलंबर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. उम्मीदवार TRE 4.0 का पूरा विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे हैं. BPSC TRE 4.0 बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा है. इसमें हजारों स्कूलों के लिए शिक्षकों की भर्ती होनी है. उम्मीदवार लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे हैं.

मुख्य मांगें

  • सरकार 1.2 लाख शिक्षक पदों के लिए पूरा विज्ञापन जारी करे. पहले CM ने 1.2 लाख पदों का ऐलान किया था, लेकिन अब इसे घटाकर 26-27 हजार कर दिया गया है.
  • उम्मीदवारों का आरोप है कि सरकार वादे से मुकर रही है. नए मंत्रिमंडल बनते ही वे सड़क पर उतर आए क्योंकि रोजगार का मुद्दा सबसे बड़ा है.
  • वे पुराने पैटर्न पर परीक्षा और पूर्ण डोमिसाइल नीति भी चाहते हैं.

देखें वीडियो-

प्रदर्शन पटना कॉलेज से शुरू…जेपी गोलंबर पहुंचा

प्रदर्शन पटना कॉलेज से शुरू होकर जेपी गोलंबर तक पहुंचा. बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने लाठी चलाई. कई युवा घायल होने की खबर है. यह आंदोलन बिहार के बेरोजगारी संकट को उजागर करता है. लाखों युवा शिक्षक बनने की तैयारी में हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में देरी और कम पद उन्हें निराश कर रहे हैं.

सरकार पर दबाव बढ़ रहा

सरकार पर दबाव बढ़ रहा है. नए मंत्रियों को इस मुद्दे का जल्द समाधान निकालना होगा, वरना युवा वोटरों का गुस्सा चुनावी मैदान तक पहुंच सकता है. BPSC उम्मीदवारों का धैर्य अब खत्म हो रहा है. वे कह रहे हैं – “नौकरी मांगना जुर्म नहीं है.” पटना की इन सड़कों पर चल रहा संघर्ष बिहार की नौजवान पीढ़ी की आवाज बन गया है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.