Bihar News: पत्नी को Video Call करके पति ने खुद को मारी गोली, डेढ़ साले पहले हुई थी शादी

मृतक के भाई ने बताया कि भाई को बिना बताए भाभी किसी अनजान लड़के के साथ मायके चली गई थी. जिससे वह नाराज हो गए और वीडियो कॉल पर ही खुद को गोली मार ली.

Published date india.com Published: December 24, 2023 3:51 PM IST
Bihar News: पत्नी को Video Call करके पति ने खुद को मारी गोली, डेढ़ साले पहले हुई थी शादी

Bihar Latest News: बिहार के जमुई जिले में आत्महत्या की एक दर्दनाक घटना सामने आई है. दरअसल, जमुई के चंद्रदीप थाना इलाके के इस्लामनगर गांव में एक युवक ने पत्नी के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान झगड़ा होने के बाद खुद को गोली मार ली. गोली की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

इस घटना में मृतक की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी यमुना चौधरी के बेटे जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है. मृतक के भाई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जितेंद्र ने सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिर्जागंज गांव निवासी भूसनेश्वर चौधरी की बेटी आरती कुमारी से शादी डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी. सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था. इस दौरान उनके एक बेटा भी हुआ.

विडियो कॉल के दौरान की खुदखुशी

जितेंद्र के भाई ने बताया कि 17 दिसंबर को अचानक आरती बिना बताए एक लड़के के साथ अपने मायके चली गई थी. इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. फिर कल यानी शनिवार (23 दिसंबर) की देर रात जितेंद्र ने पत्नी के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत भी की और विडियो कॉल पर ही पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली.

घटनास्थल से एक कट्टा और खोखा बरामद

इस मामले पर चंद्रदीप थाना प्रभारी मोहम्मद हलीम ने कहा कि हम लोगों को सूचना मिली थी कि युवक में गोली मारकर सुसाइड कर लिया है. घटनास्थल पर जाने के बाद पता चला की जितेंद्र का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था. वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान ही युवक ने अपने सिर में गोली मार ली. पुलिस के द्वारा सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है. घटनास्थल से एक कट्टा और खोखा बरामद किया गया है. हथियार अवैध था जिसको लेकर भी मामला दर्ज किया जाएगा.

(इनपुट-जी मीडिया के साथ)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.