Bihar Muzaffarpur Hospital Turned Into Bhoot Bangla Hospital Ruins Built 15 Years Ago
बिहार में करोड़ों की लागत से बना अस्पताल, 15 साल तक नहीं हुआ उद्घाटन, बना भूत बंगला
बिहार के मुजफ्फरपुर में करोड़ों की लागत से बना अस्पताल अब भूतों का बसेरा बन गया है क्योंकि बिहार सरकार और प्रशासन की अनदेखी के चलते ये अस्पताल चालू होने से पहली ही पूरी तरह खंडहर में बदल गया.
Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में 15 साल पहले करोड़ों की लागत से बना अस्पताल खंडहर में बदल गया है. बिहार सरकार और प्रशासन की लापरवाही से इस अस्पताल का उद्घाटन नहीं हो पाया जिसकी वजह से अब यहां भूतों का बसेरा बन गया. इतना ही नहीं इलाके के कुछ शरारती तत्व के लोगें ने अस्पताल के दरवाजे, चौखट, खिड़की, ग्रिल और बिजली वायरिंग समेत कई सामान अस्पताल से उखाड़ लिए. अब इस अस्पताल की ऐसी हालात हो गई है कि यहां चोर आकर रह रहे हैं.
सूत्रों के मुताबिक 15 साल पहले ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए बिहार सरकार ने 6 एकड़ की जमीन पर अस्पताल बनाया था. इस अस्पताल में डॉक्टर, नर्स और स्टाफ के रहने के लिए आवास भी बनाया गया था. इस अस्पताल में 30 बैड लगाए गए थे ताकि आसपास के ग्रामीणों को इलाज के लिए किसी शहर में न जाना पड़े. लेकिन अस्पताल तैयार होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसका उद्घाटन नहीं किया.
करोड़ों खर्च होने के बावजूद मीलों दूर इलाज के लिए जाना पड़ता है बाहार
लोगों का कहना है कि इस अस्पताल को केवल सरकारी पैसा खर्च करने के लिए बनाया गया था. यही वजह है कि 15 सालों में एक भी मरीज का इलाज इस अस्पताल में नहीं हो पाया. इस इलाके के लोग आज भी बेहतर इलाज के लिए शहर जाने को विवश हैं और इन लोगों की परेशानियों को सुनने वाला कोई नहीं है.
जिला अधिकारी ने दिए जांच के आदेश
ये बहुत हैरानी की बात है कि जिले के मेडिकल अफसर राजेश कुमार भी 15 साल पहले बने इस अस्पताल के बारे में कुछ नहीं जानते हैं. वहीं, पूरे मामले को लेकर एसडीएम पश्चिमी श्रेया श्री का कहना है कि पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला अधिकारी के निर्देश पर सिविल सर्जन को जांच का आदेश दिया गया है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा कि ये अस्पताल किसके आदेश पर बनाया गया और इसके बनने के बाद ये आज तक फंक्शनल क्यों नहीं हो पाया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.