Bihar News: पटना एयरपोर्ट पर कई उड़ानों का संचालन प्रभावित, 15 जनवरी तक संस्पेंड रहेंगी चार फ्लाइट्स

Bihar News in Hindi: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने 15 जनवरी तक पटना के जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jaiprakash Narayan International Airport) के लिए संशोधित शीतकालीन शेड्यूल जारी किया है.

Published date india.com Published: January 4, 2022 9:42 AM IST
Patna Airport
तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक रूप से किया गया है.

Bihar News in Hindi: देशभर में कोहरे और कम दृश्यता के कारण हवाई उड़ानों पर बुरा असर पड़ा है. दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्य इससे प्रभावित हैं. आज मंगलवार को पटना एयरपोर्ट अधिकारियों ने भी ऐसी ही जानकारी दी. बताया गया कि पटना एयरपोर्ट पर कोहरा और कम दृश्यता के कारण उड़ानें प्रभावित हैं. अधिकारियों ने कहा कि डिपार्चर और अराइवल के साथ सभी उड़ानें प्रभावित हुई हैं. संभावना है कि कई विमानों के आवागमन में काफी विलंब हो.

15 जनवरी तक सस्पेंड रहेंगी चार फ्लाइट
दूसरी तरफ एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने 15 जनवरी तक पटना के जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jaiprakash Narayan International Airport) के लिए संशोधित शीतकालीन शेड्यूल जारी किया है. इसमें कहा गया कि मौजूदा समय में एयरपोर्ट से संचालित होने वाली मौजूदा 48 उड़ानों में से 44 संशोधित शीतकालीन शेड्यूल के तहत संचालित होंगी. इसके अलावा स्पाइसजेट 5 जनवरी से कोलकाता-पटना-कोलकाता रूट पर नई उड़ान (एसईजे 3839/3840) शुरू करेगा. बताया गया कि स्पाइसजेट शहर के एयरपोर्ट 13 के बजाय सिर्फ 11 फ्लाइट्स ऑपरेट करेगा. ऐसा शुक्रवार तक होगा.

दरभंगा एयरपोर्ट से भी रद्द हुईं उड़ानें
इससे पहले कम दृश्यता और कोहरे के कारण दरभंगा एयरपोर्ट पर भी कई उड़ानों को रद्द कर पड़ा है. साल के पहले दिन ही दरभंगा से उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की 12 उड़ानों में से 6 को रद्द करना पड़ा था. इसी तरह दिल्ली और बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट्स को रद्द किया गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.