By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Bihar News Today: बिहार के मुजफ्फरपुर में कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में कुत्तों के काटने के 150 मामले सामने आए
Bihar News Today: सोमवार को जहां 100 पीड़ित सदर अस्पताल में एंटी रेबीज का टीका लेने गए, वहीं श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) में 50 मरीज मिले.
Bihar News Today: बिहार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मुजफ्फरपुर जिले में पिछले 24 घंटों में कुत्तों के काटने के 150 मामले सामने आए, इससे शहर में चारों ओर दहशत का माहौल है. सूत्रों ने मंगलवार को जानकारी दी. सोमवार को जहां 100 पीड़ित सदर अस्पताल में एंटी रेबीज का टीका लेने गए, वहीं श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) में 50 मरीज मिले. दोनों अस्पतालों में लंबी कतारें देखी गई हैं.
कुत्तों के झुंड का हमला
पीड़ितों ने दावा किया कि कुत्तों के झुंड के हमला करने के कारण लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना बहुत जोखिम भरा हो गया है. पीड़ितों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं. कुछ लोग खुद को बचाने के लिए डंडे लेकर चलते हैं.
एंटी-रेबीज टीकों का उपयोग
जिला सिविल सर्जन कार्यालय के एक अधिकारी के अनुसार, पिछले 13 दिनों में एंटी-रेबीज टीकों की 4,000 खुराक का उपयोग किया गया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग पहले से एंटी-रेबीज वैक्सीन लेने के लिए अस्पतालों का रुख कर रहे हैं. इस बीच, मुजफ्फरपुर नगर निगम ने जिले में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम को लगाया है. (इनपुट्स एजेंसी)
Also Read:
-
'बुर्का, हिजाब या मास्क पहने ग्राहकों को नहीं मिलेगी एंट्री', ज्वेलरी दुकानों पर लगे नोटिस से मचा बवाल- जानिये कहां का है मामला
-
चुनाव आयोग का ऐलान- अब देशभर में भी होगा वोटर वेरिफिकेशन, बिहार में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के बीच आदेश जारी
-
बिहार के बेगूसराय में बारातियों से भरी बस की दूध टैंकर से हुई भीषण टक्कर, 4 की मौत; 15 घायल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें